Jio फ्री में दे रहा है 2,010 रुपये का 4G डाटा, जानें क्या है प्लान ?

amarujala.com- Presented by : अभिषेक मिश्रा
Mon, 08 May 2017 03:25 PM IST
विज्ञापन
Reliance Jio Is Offering JioFi Hotspot on Exchanging Old Dongle

    टेलीकॉम जगत में कदम रखने के साथ ही रिलायंस जियो अपने यूजर्स की संख्या बढ़ाने में लगा है। जियो ने अपने ग्राहकों के लिए जल्द ही दो नए प्लान जारी कर सकता है। रिलायंस जियो आपके पुराने डोंगल पर जबदस्त ऑफर देगा। इस ऑफर के तहत कंपनी किसी भी पुराने डोंगल के बदले नया जियोफाई डिवाइस देगी।

    हालांकि कंपनी के ओर से इस ऑफर की आधिकारिक घोषणा होना बाकी है। जियो के कुछ यूजर्स के ट्वीट से ये बात साफ है कि कंपनी जल्द ही इस ऑफर को लॉन्च करने वाली है। पहले खबरें थी कि कंपनी जियोफाई का ऑफर केवल अपने कर्मचारियों को ही दे रही है।

    विज्ञापन

    जियो इस प्लान के तहत डोंगल एक्सचेंज करने पर यूजर को 2010 रुपये का डाटा फ्री दे रही है। बात दें कि जियोफाई डिवाइस की कीमत भी 2010 रुपये है। इसके आपको रिलायंस डिजिटल स्टोर पर अपना पुराना डोंगल जमा करना होगा। हालांकि इस ऑफर के लिए आपको 1999 रुपये भी देने होंगे। ये कीमत आपको जियो के राउटर के लिए देनी होगी, जिसमें आपका पहले रीचार्ज और प्राइम मेंबरशिप का 408 रुपये वाला प्लान शामिल होगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इस प्लान के तहत यूजर को 84 दिनों के लिए फ्री 4जी सुविधा मिलेगी। वहीं दूसरे ऑफर में आपको अपना डोंगल जमा करने की जरूरत नहीं है। हालांकि इस प्लान में बाकि सबकुछ पहले प्लान की तरह ही है। अंतर है तो बस इतना कि इस प्लान में आपको 2010 रुपये के बजाय 1005 रुपये का फ्री डाटा मिलेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें