Google for India: स्कैम के खिलाफ गूगल का एक्शन, बचाए 13,000 करोड़, ऐसे एप अब नहीं कर पाएंगे इंस्टॉल

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 03 Oct 2024 03:53 PM IST
सार

गूगल प्ले-स्टोर में एक प्रोटेक्शन फीचर मिलता है जो कि फोन में मौजूद सभी एप्स को स्कैन करके मैलवेयर या संदिग्ध एप्स का पता लगाता है। अब गूगल ने इस फीचर को अपग्रेड किया है। अब गूगल प्ले प्रोटेक्ट फीचर आपके फोन में मौजूद एपीके फाइल को अपने आप ब्लॉक करेगा

विज्ञापन
Google for India Google saved Rs 13000 crore Against scam will not be able to install third party apps
Google for India - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    गूगल के गूगल फॉर इवेंट 2024 आज भारत में आयोजन हुआ। यह गूगल का 10वां गूगल फॉर इंडिया इवेंट था और गूगल के भारत में 20 साल पूरे हो गए हैं। गूगल ने आज के अपने इवेंट में कई बड़ी घोषणाएं की हैं जिनमें गूगल पे एप से लोन, जेमिनी लाइव के साथ हिंदी का सपोर्ट आदि शामिल हैं। गूगल ने एक और बड़ी घोषणा की है जो कि यूजर्स के लिए बहुत ही काम की है।

    थर्ड पार्टी एप्स को ब्लॉक करेगा गूगल प्ले

    Google play protections
    Google play protections - फोटो : अमर उजाला

    आपको मालूम ही है कि गूगल प्ले-स्टोर में एक प्रोटेक्शन फीचर मिलता है जो कि फोन में मौजूद सभी एप्स को स्कैन करके मैलवेयर या संदिग्ध एप्स का पता लगाता है। अब गूगल ने इस फीचर को अपग्रेड किया है। अब गूगल प्ले प्रोटेक्ट फीचर आपके फोन में मौजूद एपीके फाइल को अपने आप ब्लॉक करेगा। ना इंस्टॉल करने देगा और ना ही एप को कोई एक्सेस मिलेगा। बहुत ही आसान शब्दों में कहा जाए तो अब आईफोन की तरह एंड्रॉयड फोन में भी एपीके फाइल या थर्ड पार्टी एफ्स को इंस्टॉल करना असंभव होगा।

    विज्ञापन

    गूगल ने अपने DigiKavach अभियान के तहत यूजर्स के 13,000 करोड़ रुपये बचाए हैं जो कि स्कैम में जाने वाले थे। इसके स्कैम को लेकर साल 2023 में 4.1 करोड़ चेतावनी जारी की गई है। गूगल ने आज के इवेंट में यह भी बताया कि गूगल मैप्स पर दिए जाने वाले फर्जी रिव्यूज डिलीट किए जा रहे हैं और लोग भी फर्जी रिव्यू को लेकर रिपोर्ट कर सकते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें