Tech Tips: लैपटॉप के वेबकैम और माइक्रोफोन में आ गई है दिक्कत, पैसे बचाने के लिए इन टिप्स को करें फॉलो

अमित कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीअमित कुमार
Thu, 23 May 2024 12:31 PM IST
सार

आजकल काफी लोग लैपटॉप का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में कई बार पीसी का वेबकैम और माइक्रोफोन सही से काम नहीं करता है। अगर आपके साथ भी कोई ऐसी ही परेशानी है तो आप खुद ही इन टिप्स के जरिए लैपटॉप की दिक्कत को दूर कर सकते हैं।

विज्ञापन
tech tips laptop webcam and microphone not working try this these things
Tech Tips - फोटो : Freepik

    विस्तार

    डिजिटल दौर में तकनीक लगातार एडवांस होती जा रही है। ऑफिस का काम हो या फिर कोई ऑनलाइन काम हो, लोग लैपटॉप का इस्तेमाल करते है। लैपटॉप में ऑनलाइन मीटिंग लेनी हो या फिर किसी को वीडियो के जरिए जानकारी देनी हो, वेबकैम और माइक्रोफोन बेहद ही जरूरी होते हैं। इसके अलावा काफी लोग लैपटॉप के माध्यम से ही दूर बैठे लोगों के साथ बातचीत करते हैं। ऐसे में वेबकैम और माइक्रोफोन का सही से काम करना बेहद जरूरी है। अगर ये टूल सही से काम नहीं करते हैं तो आप किसी प्रोफेशनल को दिखाने से पहले खुद ही कुछ स्टेप्स को फॉलो करके इन टूल को ठीक कर सकते हैं।

    अगर लैपटॉप का वेबकैम और माइक्रोफोन सही ढंग से काम नहीं कर रहा है तो सबसे पहले लैपटॉप की प्राइवेसी सेटिंग चेक करनी है। कई बार देखा गया है कि यूजर्स की प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए वेबकैम और माइक्रोफोन को ब्लॉक कर दिया जाता है।

    विज्ञापन
    • विंडोज लैपटॉप में सेटिंग में बदलाव करने के लिए डिवाइस की सेटिंग में जाएं और प्राइवेसी पर क्लिक करें।
    • इसके बाद कैमरा पर क्लिक करें और टोंगल को ऑन करें।
    • माइक्रोफोन के लिए भी इसी प्रक्रिया को दोहराएं।
    • लैपटॉप का वेबकैम और माइक्रोफोन में कई बार हार्डवेयर की दिक्कत हो सकती है। ऐसे में अगर लैपटॉप में काफी पुराने ड्राइवर इस्तेमाल हो रहे हैं तो उन्हें अपडेट करें।
    • विंडोज लैपटॉप में डिवाइस मैनेजर खोलें।
    • इसके बाद डिवाइस में इमेजिंग और ऑडियो को खोजें और इन पर राइट क्लिक करके ड्राइवर को अपडेट करें।
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें