Starlink: तो 33,000रु. की किट के साथ भारत में लॉन्च होगा स्टारलिंक, अनलिमिटेड डेटा के लिए देने होंगे इतने पैसे

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 11 Jun 2025 02:01 PM IST
सार

Starlink का स्टैंडर्ड सेटअप किट भारत में लगभग 33,000 रुपये में उपलब्ध होगा। इसमें Starlink डिश, किकस्टैंड, Gen 3 राउटर, Starlink केबल, AC केबल और पावर सप्लाई केबल शामिल होगा।

विज्ञापन
Starlink to Launch in India With Rs 33000 Setup Kit, Unlimited Data Plans Starting at Rs 3000:
स्टारलिंक इंटरनेट - फोटो : Starlink

    विस्तार

    एलन मस्क की कंपनी SpaceX की उपग्रह आधारित इंटरनेट सेवा Starlink भारत में जल्द ही लॉन्च होने जा रही है। भारत सरकार के दूरसंचार विभाग (DoT) से GMPCS (ग्लोबल मोबाइल पर्सनल कम्युनिकेशन सैटेलाइट) लाइसेंस प्राप्त करने के बाद अब Starlink की भारत में लॉन्चिंग की तैयारी जोरों पर है। एक रिपोर्ट में Starlink की कीमत और प्लान्स से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई है।

    बिजनेस स्टैंडर्ड की रिपोर्ट के अनुसार, Starlink का स्टैंडर्ड सेटअप किट भारत में लगभग 33,000 रुपये में उपलब्ध होगा। इसमें Starlink डिश, किकस्टैंड, Gen 3 राउटर, Starlink केबल, AC केबल और पावर सप्लाई केबल शामिल होगा। यह किट खासतौर पर रेजिडेंशियल यूजर्स के लिए डिजाइन की गई है और वीडियो कॉल, स्ट्रीमिंग, ऑनलाइन गेमिंग जैसे रोजमर्रा के इंटरनेट उपयोग के लिए उपयुक्त होगी।

    विज्ञापन

    रिपोर्ट के अनुसार, Starlink के अनलिमिटेड डेटा प्लान्स की मासिक कीमत ₹3,000 से ₹4,200 के बीच हो सकती है। इससे पहले $10 यानी करीब ₹850 प्रति माह की किफायती योजना की अटकलें लगाई जा रही थीं, लेकिन अब संकेत मिल रहे हैं कि फिक्स्ड डेटा कैप वाले सस्ते प्लान्स की संभावना जरूर हो सकती है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें