WWDC 2025: एपल ने Xcode में दिया चैटजीपीटी का सपोर्ट, अब एआई की मदद से बना सकेंगे मोबाइल एप
WWDC 2025 में Xcode 26 पेश किया है जो अब ChatGPT जैसे एआई टूल्स के साथ आता है। इसका मतलब है कि अब डेवेलपर्स सीधे Xcode में कोडिंग, बग फिक्सिंग, डॉक्युमेंटेशन और एप टेस्टिंग जैसे कामों में AI की मदद ले सकते हैं।

विस्तार
Apple ने अपनी वार्षिक डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस WWDC 2025 में Xcode 26 पेश किया है जो अब ChatGPT जैसे एआई टूल्स के साथ आता है। इसका मतलब है कि अब डेवेलपर्स सीधे Xcode में कोडिंग, बग फिक्सिंग, डॉक्युमेंटेशन और एप टेस्टिंग जैसे कामों में AI की मदद ले सकते हैं।
iOS 26, iPadOS 26: इन आईफोन और आईपैड को मिलेगा अपडेट, पूरी लिस्ट यहां देखें
Xcode 26 की बड़ी खूबियां
- ChatGPT इंटीग्रेशन:अब डेवेलपर्स ChatGPT का इस्तेमाल कोड लिखने, एरर सुधारने, फंक्शन बनाने और डॉक्युमेंट तैयार करने में कर सकते हैं वो भी बिना OpenAI अकाउंट में साइन-इन किए। जो लोग ChatGPT Plus यूजर हैं, वे अपना अकाउंट लिंक करके ज्यादा सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं।
- AI मॉडल का विकल्प:ChatGPT के अलावा, Apple ने डेवेलपर्स को API कीज के जरिए अन्य AI मॉडल जोड़ने का विकल्प भी दिया है। Apple Silicon (M सीरीज चिप्स) पर चल रहे Mac डिवाइसेज पर लोकल AI मॉडल भी इंटरनेट के बिना रन कर सकते हैं।
- Foundation Models Framework:Apple ने नया "Foundation Models" फ्रेमवर्क लॉन्च किया है, जिससे डिवेलपर्स केवल 3 लाइन कोड में Apple की AI क्षमताओं का इस्तेमाल शुरू कर सकते हैं।
iOS 26: कब रिलीज होगा iOS 26, किन फोन को मिलेगा अपडेट, क्या हैं टॉप फीचर्स
डेवेलपर्स के लिए अन्य नए फीचर्स
- नई नेविगेशन प्रणाली
- मल्टी-लैंग्वेज ट्रांसलेशन सपोर्ट
- बेहतर वॉयस कंट्रोल: अब डिवेलपर्स Swift कोड को आवाज से लिख और चला सकते हैं।
Swift Assist से ChatGPT तक
पहले Apple ने Swift Assist नाम का एक AI टूल दिखाया था, लेकिन वह कभी सार्वजनिक रूप से लॉन्च नहीं हुआ। अब ChatGPT के साथ Xcode में AI को सीधे इंटीग्रेट करके, Apple ने एक व्यावहारिक और उपयोगी समाधान पेश किया है।
- iOS 26, iPadOS 26: इन आईफोन और आईपैड को मिलेगा अपडेट, पूरी लिस्ट यहां देखें
- iOS 26: कब रिलीज होगा iOS 26, किन फोन को मिलेगा अपडेट, क्या हैं टॉप फीचर्स
- WWDC 2025: एपल ने iOS 18 के बाद सीधे iOS 26 क्यों लॉन्च किया, हैरान करने वाली है वजह
- WWDC 2025: iOS 26 के साथ iPadOS 26 भी हुआ लॉन्च, मिलेगा लिक्विड ग्लास इंटरफेस