काम की बात: खुली क्वॉयल या बंद क्वॉयल वाला फ्रिज कौन-सा है बेहतर? खरीदने से पहले जरूर जानें

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 11 Jun 2025 11:04 AM IST
सार

आजकल बाजार में दो तरह के फ्रिज मिलते हैं खुली क्वॉयल वाले और बंद क्वॉयल वाले। इन दोनों की कार्यप्रणाली और देखरेख में बड़ा अंतर होता है, जो लंबे समय में आपके उपयोग और अनुभव को प्रभावित कर सकता है।

विज्ञापन
Which is better, an open coil or closed coil refrigerator? Be sure to know this before buying
an open coil or closed coil refrigerator - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    भीषण गर्मी के इस मौसम में फ्रिज हर घर की बुनियादी जरूरत बन गया है। लेकिन जब बाजार में फ्रिज खरीदने की बारी आती है, तो ग्राहक अक्सर उसकी क्षमता, ब्रांड, फीचर्स और कीमत पर ध्यान देते हैं। वहीं, एक महत्वपूर्ण पहलू ऐसा भी है जिसे अधिकांश लोग नजरअंदाज कर देते हैं और वह है फ्रिज की पीछे लगी कंप्रेसर क्वॉयल (coil)। आजकल बाजार में दो तरह के फ्रिज मिलते हैं खुली क्वॉयल वाले और बंद क्वॉयल वाले। इन दोनों की कार्यप्रणाली और देखरेख में बड़ा अंतर होता है, जो लंबे समय में आपके उपयोग और अनुभव को प्रभावित कर सकता है।

    क्वॉयल फ्रिज की वह पाइप होती है जो कंप्रेसर से निकलने वाली गर्मी को बाहर निकालती है और फ्रिज के अंदर ठंडक बनाए रखने में मदद करती है। यह क्वॉयल अगर ठीक से काम न करे तो फ्रिज की कूलिंग पर असर पड़ता है और बिजली की खपत भी बढ़ जाती है।

    विज्ञापन

    इसके फायदे ये हैं कि ये फ्रिज अपेक्षाकृत सस्ते होते हैं। इसके अलावा कूलिंग तेज होती है क्योंकि गर्मी सीधे बाहर निकलती है। छोटे कस्बों और गांवों में इसकी मरम्मत आसान होती है, लेकिन इसकी खामियां भी हैं जैसे कि पीछे लगी क्वॉयल पर धूल जम जाती है, जिससे समय-समय पर सफाई जरूरी होती है। बच्चों और पालतू जानवरों के लिए जोखिमपूर्ण हो सकता है। दिखने में थोड़ा पुराना और असुरक्षित लगता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें