Android 16: गूगल ने लॉन्च किया एंड्रॉयड 16 का पहला स्टेबल अपडेट, नोटिफिकेशन में ही मिलेगी लाइव लोकेशन
मैलिशियस वेबसाइट, स्कैम कॉल और ऑनलाइन अटैक्स से सुरक्षा देने वाला यह फीचर अब Google Chrome, Messages, Phone जैसी ऐप्स के सिक्योरिटी सेटिंग्स को एक ही जगह कंट्रोल करेगा। भविष्य में थर्ड पार्टी एप्स को भी इसमें शामिल किया जाएगा।

विस्तार
गूगल ने अपने लेटेस्ट मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम Android 16 का पहला स्थिर (स्टेबल) वर्जन लॉन्च कर दिया है। शुरुआत पिक्सल डिवाइसेज से की गई है और इसे हाल के वर्षों का सबसे जल्दी रिलीज होने वाला बड़ा एंड्रॉयड अपडेट बताया जा रहा है। यह अपडेट लाइव एक्टिविटीज जैसे रियल टाइम फीचर्स और एडवांस्ड प्रोटेक्शन जैसी सिक्योरिटी सुविधाओं के साथ आता है।
किन डिवाइसेज को मिलेगा Android 16?

गूगल ने बताया कि फिलहाल Android 16 का रोलआउट केवल उन्हीं Pixel डिवाइसेज पर शुरू किया गया है जो एंड्रॉयड बीटा प्रोग्राम में रजिस्टर्ड हैं।
- Google Pixel 9 Series
- Google Pixel 9a
- Google Pixel 8 Series
- Google Pixel Tablet
- Google Pixel Fold
- Google Pixel 7 Series
- Google Pixel 6 Series
यूजर इसे सेटिंग्स में जाकर Settings > System > Software update > System update > Check for updates के जरिए मैन्युअली चेक कर सकते हैं। आने वाले महीनों में यह अपडेट अन्य ब्रांड्स के डिवाइसेज पर भी आएगा।
- काम की बात: खुली क्वॉयल या बंद क्वॉयल वाला फ्रिज कौन-सा है बेहतर? खरीदने से पहले जरूर जानें
- AI Ban: चीन ने एक साथ कई एआई चैटटूल पर लगाया बैन, वजह जानकर आप भी कहेंगे वाह
- कनेक्टिविटी रेटिंग सिस्टम से दूर होगी नेटवर्क की समस्या
- WWDC 2025: एपल ने Xcode में दिया चैटजीपीटी का सपोर्ट, अब एआई की मदद से बना सकेंगे मोबाइल एप