अपनी टेलीकॉम कंपनी से हैं परेशान तो ऐसे कराएं नंबर पोर्ट, बहुत आसान है MNP

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Fri, 15 Nov 2019 03:37 PM IST
विज्ञापन
Mobile Number Port To jio airtel vodafone and idea, know step by step
MNP - फोटो : amar ujala

    यदि थोड़ा घर से बाहर निकलकर लोगों से पूछा जाए तो सैकड़ों लोग मिल जाएंगे जो ये कहेंगे कि वे अपनी टेलीकॉम कंपनी की सेवा से खुश नहीं हैं। कोई नेटवर्क से परेशान है तो कोई कॉल ड्रॉप से और कोई स्लो इंटरनेट से, लेकिन परेशान सभी हैं। तो अब सवाल यह है कि यदि आप अपनी कंपनी की सर्विस से खुश नहीं हो तो दूसरी कंपनी में अपने नंबर को कैसे पोर्ट कराएं। आइए आज हम आपको सिम कार्ड पोर्ट कराने का सबसे आसान तरीका बताते हैं।

    1.

    सबसे पहले अपने मोबाइल नंबर से एक मैसेज भेजें।

    विज्ञापन

    2.

    मैसेज मेंPORTलिखकर स्पेस दें और फिर अपना 10 अंकों वाला मोबाइल नंबर लिखें। उदाहरण के तौर पर यदि आपका मोबाइल नंबर 1234567890 है तो आप इस तरह मैसेज लिखें- PORT 1234567890.

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    3.

    अब मैसेज को1900पर भेज दें।

    4

    . मैसेज भेजने के बाद आपको मोबाइल नंबर पर एक मैसेज आएगा जिसमें एक कोड होगा।

    5.

    इस कोड को लेकर उस कंपनी के किसी नजदीकी स्टोर पर जाएं जिसमें आप सिम पोर्ट कराना चाहते हैं या फिर किसी मोबाइल या टेलीकॉम दुकान पर जाएं।

    6

    . इसके बाद दुकानदार आपके मैसेज की पुष्टि करेगा और पहचान पत्र लेकर आपको नया सिम कार्ड दे देगा।

    7.

    नया सिम देने के बाद दुकान वाला ही आपको बता देगा कि आपका नया सिम कार्ड कब चालू होगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें