आप भी भूल गए हैं स्मार्टफोन का स्क्रीन लॉक, तो इन तरीकों से खोलें फोन

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Thu, 14 Nov 2019 04:27 PM IST
विज्ञापन
How To Unlock Android Phone Pattern Lock Without Losing Data
smartphone

    आज के दौर में हर एक व्यक्ति स्मार्टफोन का इस्तेमाल करता है। साथ ही लोग अपने फोन में स्क्रीन लॉक लगाते हैं, जिससे कोई दूसरा व्यक्ति उनके फोन तांक-झांक ना कर सके। लेकिन कई बार होता है कि लोग किसी कारणवश फोन का स्क्रीन लॉक पैटर्न भूल जाते हैं, जिसके बाद फोन अनलॉक करने के लिए फॉर्मेट करना पड़ता है। इस परेशानी से बचने के लिए हम आपको चार ऐसे तरीके बताने जा रहे है, जिससे आप आसानी से फोन अनलॉक कर सकेंगे।

    Unlock Android Phone Pattern
    Unlock Android Phone Pattern - फोटो : amar ujala

    एंड्रॉयड डिवाइस मैनेजर की लें मदद

    एंड्रॉयड डिवाइस मैनेजर गूगल के अकाउंट से लिंक होता है। यूजर्स अगर फोन का लॉक भूल जाते हैं, तो वह दूसरे डिवाइस में गूगल लॉगइन कर एंड्रॉयड डिवाइस मैनेजर पर फोन को सर्च कर सकते हैं। इसके बाद आप आसानी से स्मार्टफोन को अनलॉक कर पाएंगे। लेकिन इसके लिए फोन में इंटरनेट कनेक्शन होना चाहिए।

    fraud on phone
    fraud on phone - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

    फॉरगेट पैटर्न फीचर की लें सहायता

    अगर आप पांच बार से ज्यादा फोन का पैटर्न गलत एंटर करते है, तो फोन आपको ट्राई एगेन इन 30 सेकेंड का मैसेज दिखाता है। इसके बाद आपको तुंरत मैसेज के आसपास क्लिक करना होगा। अब आपको फॉरगॉट पैटर्न का ऑप्शन दिखाई देगा। ईमेल के जरिए आप लॉगइन कर फोन का नया पैटर्न सेट कर सकेंगे। इससे आपके डाटा डिलीट नहीं होगा।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें