काम की खबर: आपका आधार कार्ड कहां-कहां हुआ है इस्तेमाल, घर बैठे ऐसे करें पता
विज्ञापन

आज के दौर में आधार कार्ड लोगों की जरूरत बन गया है, क्योंकि इससे अब हर तरह के सरकारी काम होते हैं। आधार कार्ड के साथ छेड़छाड़ कर लोगों को ठगा भी जा रहा है। वहीं, आधार कार्ड के साथ होने वाले धोखाधड़ी के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। इस स्थिति में यह जानना बहुत महत्वपूर्ण हो जाता है कि आपका आधार कार्ड कहां-कहां इस्तेमाल हुआ है। तो आइए जानते हैं कि कैसे आप अपने आधार कार्ड की स्थिति की जानकारी हासिल कर सकते हैं...

अपने आधार कार्ड की स्थिति जानने के लिए आपको सबसे पहले यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट https://uidai.gov.in/ पर जाना होगा। इसके बाद आपको आधार ऑथेंटिकेशन हिस्ट्री के ऑप्शन पर क्लिक करना पड़ेगा।

इतना करने के बाद आपको माय आधार सेक्शन दिखाई देगा। इसके अलावा आप https://resident.uidai.gov.in/aadhaar-auth-history पर टैप कर सीधा जा सकेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...