कहीं आपका भी तो नहीं कट गया गलत चालान चालान, ऐसे करें ऑनलाइन शिकायत

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Thu, 14 Nov 2019 03:36 PM IST
विज्ञापन
What To Do When You Get Wrong E Challan know how to complain
WRONG E-CHALLAN COMPLAIN - फोटो : amar ujala

    जब से ट्रैफिक के नए नियमों में बदलाव हुआ है, तब से चालान की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। साथ ही सरकार ने लोगों की सहूलियत के लिए ई-चालान की सुविधा को भी शुरू किया है। हालांकि, कई लोगों को गलत ई-चालान मिले हैं, जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा है। इन गलत ई-चालान की शिकायत दर्ज कराने के लिए लोगों ट्रैफिक पुलिस कार्यालय जाना पड़ता है, जिससे वजह से उनका समय खराब हो जाता है। अगर आपके ई-चालान में गड़बड़ी हुई है। तो हम आपको ऐसी जानकारी देंगे, जो कि आपके बहुत काम आएगी। बता दें कि अलग-अलग राज्य के लिए अलग-अलग वेबसाइट हैं।

    challan
    challan - फोटो : https://trafficpolicenoida.in/

    दरअसल, उत्तर प्रदेश की ट्रैफिक पुलिस की एक वेबसाइट है। यहां लोग अपने गलत ई-चालान की शिकायत दर्ज करा सकेंगे। वहीं, 72 घंटों के भीतर ही लोगों की शिकायतों को दूर किया जाएगा। आपको बता दें कि अब तक इस वेबसाइट पर कुल 62 ई-चालान दर्ज हुए हैं, जिनमें 61 शिकायतों का निपटारा हुआ है। तो चलिए जानते है कि कैसे आप अपनी शिकायत दर्ज कर सकेंगे...

    challan
    challan - फोटो : https://trafficpolicenoida.in/

    गलत ई-चालान की शिकायत दर्ज करानेके लिए आपको को http://trafficpolicenoida.inलिंक पर जाना होगा। इसके बाद आपके सामने ई-चालान ट्रैफिक और मैनेजमेंट का पेज ओपन हो जाएगा। इतना करने के बाद आपको राइट साइड में ऊपर की तरफ होम पेज और शिकायत का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करने पर रजिस्टर न्यू और चेक स्टेटस का विकल्प मिलेगा।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें