Election 2024: घर बैठे वोटर लिस्ट में जुड़वाएं नाम, यह है ऑनलाइन अप्लाई का तरीका

18वीं लोकसभा के लिए निर्वाचन आयोग ने (ईसी) चुनाव कार्यक्रम का एलान कर दिया है। देश में लोकसभा 2024 का चुनाव सात चरणों में होगा। चुनाव से पहले सरकार वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए भी पूरे प्रयास कर रही है। वैसे भी वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाना अब बहुत ही आसान हो गया है। यदि आपकी उम्र 18 साल या इससे अधिक हो गई है तो आप घर बैठे ही वोटर लिस्ट में अपना नाम जुड़वा सकते हैं। आइए हम आपको तरीका बताते हैं...

वोटर कार्ड ऑनलाइन अप्लाई करने के लिएhttps://voters.eci.gov.in/पर जाएं और लेफ्ट में सबसे पहले दिख रहे form 6 के ऑप्शन पर क्लिक करें। इसके बाद मोबाइल नंबर के साथ अपनी आईडी बनाएं और लॉगिन करें।

लॉगिन करने के बाद फिर से फॉर्म 6 के ऑप्शन पर क्लिक करें। उसके बाद अपने राज्य, जिला और शहर का चुनाव करें। अपनी जरूरी जानकारी जैसे मोबाइल नंबर, एड्रेस, विधानसभा क्षेत्र भरें। इसके बाद अपने माता-पिता या पैरेंट्स की वोटर आईडी नंबर और नाम डालें।
- मुद्दे की बात: कैसे पता चलेगा आपके कंप्यूटर में वायरस है या नहीं, इन तरीकें से जानें
- काम की बात: आईफोन से एंड्रॉयड में व्हाट्सएप चैट कैसे बैकअप कैसे ट्रांसफर करें, जानें सारे स्टेप्स
- eSIM भी खतरे में: ई-सिम के जरिए आपके बैंक अकाउंट में सेंध लगा सकते हैं हैकर्स, ऐसे रहें सुरक्षित
- YouTube Premium: 10 अन्य देशों में भी लॉन्च हुई प्रीमियम सर्विस, प्रीमियम यूजर्स की संख्या 100 मिलियन के पार