eSIM भी खतरे में: ई-सिम के जरिए आपके बैंक अकाउंट में सेंध लगा सकते हैं हैकर्स, ऐसे रहें सुरक्षित

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 16 Mar 2024 11:31 AM IST
सार

FACCT ने eSIM यूजर्स को अपने फोन की सिक्योरिटी को पुख्ता रखने के लिए कहा है। सुझाव दिया गया है कि पासवर्ड को जटिल रखें। बैंक अकाउंट के पासवर्ड को भी टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन के साथ सुरक्षित रखें।

SIM Swappers Are Exploiting eSIM Vulnerabilities for Financial Fraud
eSIM Vulnerabilitie - फोटो : Amar Ujala

    विस्तार

    eSIM को इसीलिए डिजाइन किया गया था कि उसकी चोरी ना हो और फिजिकल सिम कार्ड की झंझट ना रहे, लेकिन अब हैकर्स eSIM का ही इस्तेमाल करके लोगों के फोन और बैंक अकाउंट में सेंध लगाने लगे हैं। हैकर्स eSIM की एक खामी का फायदा उठाकर लोगों के सिम कार्ड को अपने फोन में पोर्ट कर रहे हैं। यह वाकई हैरान करने वाली रिपोर्ट है लेकिन यह सच भी है।

    रूस की साइबर सिक्योरिटी फर्म FACCT ने अपनी एक रिपोर्ट में दावा किया है कि अभी तक 100 से अधिक लोगों के eSIM को हैकर्स ने पोर्ट करने की कोशिश की है। इससे पहले हैकर्स लोगों के सिम कार्ड को पोर्ट करने के लिए सोशल इंजीनियरिंग का इस्तेमाल करके टेलीकॉम कंपनियों के डाटाबेस में सेंध लगाते थे।

    eSIM एक सॉफ्टवेयर आधारित सिम कार्ड होता है जिसे क्यूआर कोड को स्कैन करके फोन में इंस्टॉल किया जाता है। फिलहाल प्रीमियम फोन में ही ई-सिम की सुविधा मिल रही है, लेकिन यह धीरे-धीरे पोपुलर भी हो रहा है। eSIM को पोर्ट करके आपके बैंक अकाउंट, क्रिप्टो वॉलेट आदि को खाली किया जा सकता है और आपके नाम पर किसी के साथ ठगी भी हो सकती है।

    और पढ़ें...