YouTube Premium: 10 अन्य देशों में भी लॉन्च हुई प्रीमियम सर्विस, प्रीमियम यूजर्स की संख्या 100 मिलियन के पार
यूट्यूब प्रीमियम, यूट्यूब का एक प्रीमियम यानी शुल्क आधारित प्लान है जिसमें विज्ञापन मुक्त वीडियो स्ट्रीमिंग की सर्विस मिलती है। इसमें पांच फैमिली मेंबर को भी एड किया जा सकता है। इसके अलावा प्रीमियम प्लान के तहत बैकग्राउंड में भी वीडियो प्ले हो सकता है। इसके साथ यूट्यूब म्यूजिक का भी एक्सेस मिलता है।

विस्तार
YouTube ने अपनी प्रीमियम सर्विस 10 अन्य देशों में भी लॉन्च कर दिया है। अब YouTube Premium की सर्विस दुनिया के करीब 100 देशों में हो गई है। YouTube ने प्रीमियम सर्विस को कम कीमत पर छात्रों के लिए भी पेश किया है, हालांकि नए प्लान सिर्फ उन्हीं देशों में लॉन्च हुए हैं जहां 10 नए देशों में प्रीमियम सर्विस लॉन्च हुई है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि YouTube प्रीमियम धीरे-धीरे पोपुलर हो रहा है। इसी साल फरवरी में इसके यूजर्स की संख्या 100 मिलियन के आंकड़े को पार कर गई थी। YouTube प्रीमियम की लॉन्चिंग नौ साल पहले हुई थी।
- अजरबैजान
- कजाकिस्तान
- लीबिया
- मोरक्को
- रियूनियन
- तंजानिया
- युगांडा
- यमन
- जिम्बाब्वे
अब कुल मिलाकर 100 देशों में यूट्यूब प्रीमियम उपलब्ध है, हालांकि फिलहाल इसे 99 ही कहा जाएगा, क्योंकि रूस में इसे अस्थायी रूप से बैन किया गया है।
आपकी जानकारी के लिए यूट्यूब प्रीमियम, यूट्यूब का एक प्रीमियम यानी शुल्क आधारित प्लान है जिसमें विज्ञापन मुक्त वीडियो स्ट्रीमिंग की सर्विस मिलती है। इसमें पांच फैमिली मेंबर को भी एड किया जा सकता है। इसके अलावा प्रीमियम प्लान के तहत बैकग्राउंड में भी वीडियो प्ले हो सकता है। इसके साथ यूट्यूब म्यूजिक का भी एक्सेस मिलता है।
- Play Store Pricing Policy: प्ले स्टोर मूल्य निर्धारण नीति पर गूगल के खिलाफ जांच के आदेश, जानें पूरा मामला
- Tech Tips: स्मार्ट टीवी खरीदते समय ना करें ये गलती, पैसे भी खर्च होंगे और पछतावा फ्री में मिलेगा
- PM Mudra Loan: "एक मिनट में सरकार दे रही 20 लाख रुपये का लोन" क्या आपके पास भी आया है यह मैसेज, जानें सच्चाई
- Online Scam: फेसबुक पर महिला से हुई दोस्ती, गुजरात के बिजनेसमैन को लगा 95 लाख रुपये का चूना