मुद्दे की बात: कैसे पता चलेगा आपके कंप्यूटर में वायरस है या नहीं, इन तरीकें से जानें

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 16 Mar 2024 03:44 PM IST
सार

अगर आपके कंप्यूटर में पड़ा एंटीवॉयरस आपको खतरनाक मॉलवेयर के बारे में अलर्ट नहीं भेजता तो भी आपको सतर्क हो जाना चाहिए। जब भी आप कंप्यूटर में कोई सॉफ्टवेयर इंस्टॉल करें और वो इंस्टॉल ना हो तो हो सकता है आपका कंप्यूटर में वायरस आ चुका है।

विज्ञापन
How to know your computer is infected with virus know steps in hindi
women using laptop - फोटो : pixabay

    विस्तार

    सुपरफास्ट इंटरनेट के इस दौर पर किसी के भी कंप्यूटर या फोन में वायरस आसानी से डाला जा सकता है। पहले अधिकतर लोग अपने कंप्यूटर में एंटीवायरस रखते थे लेकिन अब विंडोज डिफेंडर के आ जाने के बाद अधिकतर लोगों ने एंटीवायरस से तौबा कर लिया है। अब वायरस इतने स्मार्ट हो गए हैं कि कंप्यूटर में होते हुए भी उन्हें पहचान पाना किसी के लिए भी एक बड़ा मुश्किल काम हो जा रहा है। आज हम आपको कुछ संकेत बताएंगे जिनकी मदद से आप पता लगा सकते हैं कि आपके कंप्यूटर में वायरस है या नहीं...

    • अगर आपके कंप्यूटर में कोई एकाउंट अपने मन से साइन आउट हो रहा हो या फिर बार बार कंप्यूटर क्रेश करता हो तो तुरंत किसी अच्छे एंटी वॉयरस से उसे स्कैन कराएं या फिर खुद करें।
    • अगर आपके कंप्यूटर में पड़ा एंटीवॉयरस आपको खतरनाक मॉलवेयर के बारे में अलर्ट नहीं भेजता तो कई और तरीके हैं कंप्यूटर में वॉयरस अलर्ट पाने के लिए, जैसे जब भी आप कंप्यूटर में कोई सॉफ्टवेयर इंस्टॉल करें और वो इंस्टॉल ना हो तो हो सकता है आपका कंप्यूटर में वायरस आ चुका है।
    • अगर आपके कंप्यूटर की स्पीड अचानक स्लो हो जाए तो समझिए आपके कंप्यूटर में वॉयरस या मॉलवेयर आ चुके हैं।
    • अगर आपके कंप्यूटर में अपने आप कोई ऐसा मैसेज आने लगे जो बंद होने पर भी न जाए तो समझिए कोई मॉलवेयर या वॉयरस आ चुका है।
    • अगर आपके कंप्यूटर में सेव फाइलों का साइज अपने मन से बदलने लगे तो समझिय कंप्यूटर के सॉफ्टवेयर में कोई गड़बड़ी फैला रहा है।
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें