Safety Tips: फोन कवर में नोट रखना हो सकता है खतरनाक! जान तक जा सकती है, जान लें एक्सपर्ट की राय

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Fri, 25 Aug 2023 07:11 PM IST
सार

भले ही आप नोटों को फोन के कवर के पीछे संभालकर रखते हों, लेकिन आपकी यह आदत बेहद खतरनाक साबित हो सकती है। आइए जानते हैं इसके नुकसान।

विज्ञापन
Keeping notes in phone cover can be dangerous must read expert opinion
Security Tips - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    Smartphone Safety Tips:

    जुगाड़ के मामले में भारतीय सबसे आगे हैं। समय और जरूरत के हिसाब से हम लगभग हर परिस्थिती में जुगाड़ खोज ही लेते हैं। ऐसी ही एक जुगाड़ है स्मार्टफोन के कवर में नोट रखने की। कई बार देखा गया है कि लोग अपने मोबाइल कवर के पीछे नोट, सिक्के और चाबियां समेत कई चीजें रखते हैं। हालांकि, इस तरह का जुगाड़ हमारी जान के लिए जोखिम भरा भी हो सकता है। भले ही आप नोटों को फोन के कवर के पीछे संभालकर रखते हों, लेकिन आपकी यह आदत बेहद खतरनाक साबित हो सकती है। आइए जानते हैं कि मोबाइल कवर में चीजें रखना कैसे खतरनाक साबित हो सकता है।

    फोन में लग सकती है आग

    आजकल मोबाइल फोन में आग लगना या ब्लास्ट होना आम बात हो गई है, लेकिन इसके पीछे का कारण कहीं न कहीं हमारी लापरवाही भी हो सकती है। अक्सर फोन के ज्यादा गर्म होने के कारण इसमें आग लगती है।

    विज्ञापन

    फोन का ज्यादा इस्तेमाल या गलत तरीके से चार्जिंग करना भी आग लगने का कारण बनता है। आमतौर पर फोन में आग तब लगती है जब उसके प्रोसेसर या बैटरी पर ज्यादा दबाव पड़ता है। इसके अलावा गलत तरह के फोन कवर के कारण आग लगने का भी खतरा रहता है, क्योंकि इससे फोन पर ज्यादा दबाव पड़ता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें