Perplexity: कंपनी ने लॉन्च AI वेब ब्राउजर, मिलेगा इन-बिल्ट साइडबार असिस्टेंट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 11 Jul 2025 10:25 AM IST
सार

परप्लेक्सिटी ने X (पहले ट्विटर) पर एक पोस्ट के जरिए Comet ब्राउजर की जानकारी दी। कंपनी ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें इस AI वेब ब्राउजर की क्षमताओं और फीचर्स को दर्शाया गया है। लॉन्च के समय Comet केवल उन यूजर्स को उपलब्ध होगा जो परप्लेक्सिटी के $200 (लगभग 17,100 रुपये प्रति माह) वाले Max सब्सक्रिप्शन प्लान में हैं।

विज्ञापन
Perplexity Launches Comet AI Web Browser, Comes With an In-Built Sidebar Assistant
Perplexity web browser Comet - फोटो : Perplexity

    विस्तार

    परप्लेक्सिटी (Perplexity) ने बुधवार को अपना इन-हाउस वेब ब्राउजर Comet लॉन्च कर दिया है। यह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित ब्राउजर कंपनी के स्वयं के सर्च इंजन और कई AI फीचर्स से लैस है। इस ब्राउजर की सबसे खास बात है इसका साइडबार असिस्टेंट, जो खुले हुए सभी टैब्स से जानकारी निकालकर यूजर के सवालों के जवाब दे सकता है, वेबपेज का सारांश बना सकता है और कुछ कार्य यूजर की ओर से खुद भी कर सकता है।

    परप्लेक्सिटी ने X (पहले ट्विटर) पर एक पोस्ट के जरिए Comet ब्राउजर की जानकारी दी। कंपनी ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें इस AI वेब ब्राउजर की क्षमताओं और फीचर्स को दर्शाया गया है। लॉन्च के समय Comet केवल उन यूजर्स को उपलब्ध होगा जो परप्लेक्सिटी के $200 (लगभग 17,100 रुपये प्रति माह) वाले Max सब्सक्रिप्शन प्लान में हैं।

    विज्ञापन

    जिनके पास यह सब्सक्रिप्शन नहीं है, वे वेटलिस्ट में शामिल हो सकते हैं। कंपनी ने कहा है कि इस इनवाइट-ओनली एक्सेस को गर्मियों में वेटलिस्ट में पंजीकृत यूजर्स को रोलआउट किया जाएगा। साथ ही, कुछ नए यूजर्स को भी सीमित संख्या में इनवाइट दिए जाएंगे। खास बात यह है कि Comet, Chromium पर आधारित है और फिलहाल Windows और Mac ऑपरेटिंग सिस्टम पर ही उपलब्ध है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Comet ब्राउजर में वही सर्च इंजन मौजूद होगा जो परप्लेक्सिटी के प्लेटफॉर्म पर इस्तेमाल होता है यानी जब यूजर किसी विषय पर सर्च करेंगे, तो उन्हें उसी तरह का उत्तर और लेआउट मिलेगा जैसा Perplexity पर मिलता है।

    इसके अलावा, इसमें जो AI-पावर्ड साइडबार असिस्टेंट है, वह यूजर्स की अलग-अलग टैब्स और प्रोजेक्ट्स में मदद कर सकता है। उदाहरण के तौर पर, कोई यूज़र किसी ई-कॉमर्स वेबसाइट पर किसी प्रोडक्ट का पेज खोलता है, तो यह चैटबॉट उस प्रोडक्ट को किसी अन्य वेबसाइट से तेज डिलीवरी के साथ ढूंढ सकता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें