Tech Tips: स्टोलेन डिवाइस प्रोटेक्शन फीचर से आईफोन को मिलती है अचूक सुरक्षा, जानें इस्तेमाल करने का तरीका
अगर आपको आईफोन चोरी होने या गुम होने का डर है तो स्टोलेन डिवाइस प्रोटेक्शन फीचर की मदद से आईफोन को उसके डेटा को सुरक्षित किया जा सकता है। आगे जानिए इस फीचर को किस तरह से डिवाइस में शुरू करें।

विस्तार
ये तो आप जानते ही होंगे कि आज के समय में स्मार्टफोन कितना जरूरी बन चुका है। इंसान लगभग हर काम के लिए स्मार्टफोन की सहायता लेता है। ऐसे में फोन में मौजूद डेटा की सुरक्षा काफी महत्वपूर्ण हो जाती है। इस डेटा में पर्सनल फोटो से लेकर बैंकिंग डिटेल तक शामिल होती है। एपल अपने यूजर्स के लिए अक्सर नए-नए फीचर लाता रहता है, कंपनी ने हाल ही में एक कमाल का फीचर पेश किया है। आईओएस 17.3 अपडेट में फोन की सुरक्षा के लिए एक ऐसा फीचर दिया है, जिसका यूजर्स को लंबे समय से इंतजार था। इस फीचर का नाम स्टोलेन डिवाइस प्रोटेक्शन है।
स्टोलेन डिवाइस प्रोटेक्शन फीचर आईफोन खोने या चोरी होने की स्थिति में एपल अकाउंट और एपल पासकोड बदलने से सुरक्षा प्रदान करता है। इसके साथ ही इस फीचर की मदद से फेस आईडी की सुरक्षा भी मिलती है। हालांकि, इस फीचर की मदद से फोन को बेहतर सुरक्षा मिलती है। आगे जानिए इस फीचर को किस तरह से आईफोन में शुरू किया जा सकता है।
स्टोलेन डिवाइस प्रोटेक्शन फीचर की मदद से यूजर्स का अनुभव पहले से बेहतर होता है। इस फीचर को आसानी से डिवाइस में ऑन किया जा सकता है। फेस आईडी और टच आईडी की मदद से आईफोन को कोई भी अनजान शख्स नुकसान नहीं पहुंचा पाएगा। इस फीचर में यूजर बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन का भी इस्तेमाल कर सकता है। चलिए जानते हैं कि आईफोन में स्टोलेन डिवाइस प्रोटेक्शन फीचर को किस तरह से ऑन करना है।