80% पर रुक जा रही है आईफोन की चार्जिंग? जानें समाधान
अमर उजाला
Wed, 5 June 2024
Image Credit : Freepik
अगर आपका आईफोन 80 फीसदी चार्जिंग पर रुक रहा है तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है। यह समस्या कई लोगों के साथ है।
Image Credit : Freepik
इस परेशानी को ऑप्टिमाइज्ड बैटरी चार्जिंग की दिक्कत कहा जा रहा है। यह आईओएस 13 में देखी जा रही है।
Image Credit : Freepik
यह परेशानी तब आती है जब लोग आईफोन को लंबे वक्त तक चार्जिंग पर लगाकर भूल जाते हैं। ऐसे में यह दिक्कत कई यूजर्स को आ रही है।
Image Credit : Freepik
इस समस्या में फोन की बैटरी 100 फीसदी से पहले ही रुक जाती है।
Image Credit : Freepik
अगर आप इस दिक्कत से बचना चाहते हैं और फोन की बैटरी को 100 फीसदी तक चार्ज करना चाहते हैं तो आगे जानिए क्या है तरीका।
Image Credit : Freepik
आईफोन में यह दिक्कत दूर करने के लिए ऑप्टिमाइज्ड बैटरी चार्जिंग को बंद करना होगा।
Image Credit : Freepik
इसके लिए फोन की सेटिंग में जाकर बैटरी में जाना है, फिर बैटरी हेल्थ और ऑप्टिमाइज्ड बैटरी के टोंगल को बंद करना होगा। यहां पर हमेशा के लिए बंद का विकल्प भी मिलता है।
Image Credit : Freepik
अगर आईफोन चार्जिंग के दौरान बहुत ज्यादा गर्म हो गया है तो भी बैटरी पूरी तरह से चार्ज नहीं होती है। ऐसे में फोन को चार्जिंग से हटा देना चाहिए।
Image Credit : Freepik
कई बार खराब चार्जर की वजह से भी आईफोन की बैटरी 80 फीसदी पर रुक जाती है। ऐसे में चार्जर को चेक करें।