iPhone: आईफोन में मिलते हैं ये कमाल के फीचर्स, जान गए तो मुश्किल स्थिति में नहीं होगी परेशानी
अगर आप आईफोन का इस्तेमाल करते हैं तो आपको इन 4 फीचर्स के बारे में पता होना चाहिए। इस खबर में बताए गए फीचर किसी भी कठिन स्थिति में बेहद काम आ सकते हैं। जानिए क्या है फीचर्स की डिटेल।

विस्तार
सारी दुनिया जानती है कि एपल की तकनीक काफी बेहतर होती है। एपल आईफोन में कई ऐसे फीचर्स मिलते हैं, जो कि यूजर्स की प्राइवेसी और सुरक्षा का ध्यान रखती हैं। अगर आप आईफोन का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए यह खबर काम की हो सकती है। इसके साथ ही एपल अपने कई डिवाइस में कमाल के फीचर्स देता है, जो कि स्मार्टवॉच और आईपेड में भी आसानी से मिल जाते हैं। ऐसे में इस खबर में जानिए आईफोन में किन चार खास खूबियों के बारे में जानना जरूरी है। यह सभी फीचर्स किसी भी आपात स्थिति में काम आ सकते हैं।
एपल के आईफोन में कई ऐसे फीचर्स हैं, जिनके बारे में बेहद ही कम लोग जानते हैं। आईफोन में मिलने वाला एक फीचर इमरजेंसी एसओएस भी है। इस फीचर का इस्तेमाल कई लोगों के लिए लाइफ सेविंग हो जाता है। इस फीचर की वजह से किसी भी आपात हालात में अपने करीबियों को कॉल, मैसेज अलर्ट भेजा सकता है। इस फीचर को भारत समेत दुनियाभर में इस्तेमाल किया जाता है। डिवाइस पर दिए गए बटन को तीन बार दबाना होता है। इसके बाद यह फीचर अपना काम कर देता है।
आईफोन में इमरजेंसी कॉन्टैक्ट फीचर मिलता है। यूजर्स इस फीचर में बदलाव करने के लिए फोन की सेटिंग में जाकर इमरजेंसी एसओएस को तलाश कर सकते हैं। इस फीचर में यूजर्स किसी भी करीबी को आपात स्थिति के लिए जोड़ सकते हैं। यूजर्स द्वारा इस फीचर का इस्तेमाल करने पर एपल यूजर के करीबियों को मैसेज के जरिए संदेश भेज देती है।