कोरोनावायरस के कॉलर ट्यून से हो गए हैं परेशान तो करें यह काम, तुरंत बंद हो जाएगा

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पाण्डेय
Wed, 11 Mar 2020 11:49 AM IST
विज्ञापन
how to stop coronavirus caller tune in jio vodafone and airtel
how to stop coronavirus caller tune - फोटो : social media

    दुनिया के करीब 100 देश इस वक्त कोरोनावायरस की चपेट में हैं। इटली में तो कोरोनावायरस काबू से बाहर हो गया है। भारत में अभी तक 50 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। कोरोनावायरस के लिए जागरूरकता को लेकर सरकार और हेल्थ एजेंसियां भी काम कर रही हैं। हाल ही में टेलीकॉम कंपनियों ने भी कोरोनावायरस की जागरूकता को लेकर कॉलर ट्यून जारी कर दिया है, लेकिन इस कोरोनावायरस कॉलर ट्यून से लोग परेशान हो गए हैं।

    सोशल मीडिया पर कोरोनावायरस वाले कॉलर ट्यून को लेकर लोग मजाक बना रहे हैं। लोगों को कहना है कि कोरोनावायरस से लोग मरें या ना मरें लेकिन खांसने वाला यह कॉलर ट्यून जरूर लोगों को मार डालेगा। खैर, यदि आप भी इस कॉलर ट्यून से परेशान हो गए हैं तो चलिए हम आपको इसे बंद करने का तरीका बताते हैं....

    विज्ञापन

    अब सवाल यह कि कोरोनावायरस वाले इस कॉलर ट्यून से छुटकारा कैसे मिलेगा। तो जब भी आप किसी को कॉल करें तो कोरोनावायरस वाले कॉलर ट्यून शुरू होते ही 1 या # दबा दें। इसके बाद कॉलर ट्यून बंद हो जाएगा और रिंग की आवाज आनी शुरू हो जाएगी, हालांकि यह ट्रिक कुछ टेलीकॉम कंपनियों के नंबर पर काम नहीं करेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    नोट- इस खबर के जरिए हमारा मकसद सरकार के कोरानावायरस वाले जागरूकत अभियान में बाधा पहुंचाना नहीं है, बल्कि जो लोग बार-बार एक ही मैसेज सुन-सुनकर परेशान हो गए हैं, उनके लिए यह खबर है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें