Luxaire ने भारत में लॉन्च लग्जरी फैन, मिलेगा 42 इंच का सिंगल ब्लेड

लग्जरी और स्मार्ट होम डिवाइस बनाने वाली कंपनी Luxaire ने भारत में अपना नया फैन LUX 1020 फैन पेश किया है। इस फैन की खासियत यह है इसमें एक ही यानी सिंगल ब्लेड का दिया गया है। आमतौर पर ऐसे फैन हॉलीवुड की फिल्मों में देखने को मिलते हैं। इसे सामान्य सीलिंग फैन की तुलना में एयरोडायनैमिक्स के सिद्धांतों के अनुरूप बनाया गया है।
एबीएस ब्लेड में विशेष रूप से डिजाइन की गई एयरोफ्वॉइल प्रोफाइल है जिससे यह पंखे कम आरपीएम पर चल सकते हैं और फिर भी 4100 सीएफएम का उच्च वायुप्रवाह देते हैं। अपने इस फैन को लेकर कंपनी ने दावा किया है यह सामान्य पंखों की तुलना में बिजली की आधी खपत करते हैं यानी 36 वॉट। इस तरह छोटे कमरों में कम से कम शोर के साथ कूलिंग सुनिश्चित करते हैं।
फैन की डिजाइन वर्चुअली हवा के किसी भी प्रकार के शोर को दूर करती है। यह फैन लक्स 1020 कला का नमूना है जो ड्यूल माउंटिंग ऑप्शन (कंवर्जन किट्स की मदद से रॉड या इसके बगैर फिट हो जाता है) के साथ आता है। इसके मोटर के साथ 15 साल की वारंटी मिल रही है और इसकी कीमत 92,000 रुपये है।
इससे पहले हाल ही में कंपनी ने लक्जेयर ने भारत में आईओटी इनेबल्ड लक्स 5130 स्मार्ट फैन पेश किया था जो कि लक्जेयर का यह फैन ब्रशलेस डीसी मोटर (बीएलडीसी) तकनीक से लैस है। आमतौर पर परंपरागत पंखे में तीन डैने होते हैं लेकिन लक्जेयर के इस स्मार्ट पंखे में 4 डैने हैं।
इस फैन को फोन और रिमोट से कंट्रोल किया जा सकता है। इस फैन में वाई-फाई का भी सपोर्ट दिया गया है। इसकी एक और खासियत है कि इसमें रेगुलेटर लगाने की दरकार नहीं है। इस पंखे में अमेजन एलेक्सा का भी सपोर्ट है। ऐसे में इसे वॉयस कमांड से भी कंट्रोल किया जा सकता है।
- Samsung Galaxy S20 Plus Review: क्या सच में एक ऑल राउंडर स्मार्टफोन है सैमसंग का यह फोन?
- Holi 2020: अगर आपके पास भी हैं ये मोबाइल तो पानी भी नहीं कर पाएगा इनका बाल बांका
- Jio ने नया प्रीपेड प्लान किया लॉन्च, मिलेगा 350GB डाटा और 12,000 ऑफ-नेट मिनट
- Holi 2020: मोबाइल पर होली का रंग होगा बेअसर, बस जान लीजिए ये टिप्स