Apple ने iPad Air के लिए लॉन्च किया फ्री में रिपेयरिंग प्रोग्राम

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पाण्डेय
Mon, 09 Mar 2020 06:53 PM IST
विज्ञापन
Apple Launches Free Repair Programme for iPad Air 2019
new iPad Air - फोटो : apple

    एपल ने अपने आईपैड एयर 2019 के लिए फ्री रिपेयरिंग प्रोग्राम लॉन्च किया है। दरअसल आईपैड एयर 2019 में स्क्रीन के ब्लैंक होने की समस्या आई है जिसे लेकर कई यूजर्स ने शिकायत की है, हालांकि इस समस्या से कुछ ही यूजर्स प्रभावित हैं। जिन आईपैड एयर 2019 में यह समस्या आई है उन्हें मार्च 2019 से अक्टूबर 2019 के बीच तैयार किया गया था। फ्री रिपयेरिंग प्रोग्राम के तहत ब्लैंक स्क्रीन वाले सभी आईपैड एयर को एपल के अथॉराइज्ड सर्विस सेंटर पर फ्री में रिपेयर किया जाएगा।

    बता दें कि पिछले साल मार्च में एपल ने आईपैड एयर 2019 और आईपैड मिनी 2019 पेश किए थे। आईपैड एयर 2019 में 10.5 इंच की डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 2224×1668 पिक्सल है। यह आईपैड 64 जीबी और 256 जीबी के दो स्टोरेज वेरियंट में मिलेगा। नया आईपैड एयर गोल्ड, सिल्वर और स्पेस ग्रे कलर वेरियंट में उपलब्ध है। इसके अलावा इस आईपैड में टच आईडी होम बटन, हेडफोन जैक और लाइटेनिंग चार्जिंग पोर्ट है।

    विज्ञापन

    इसमें एपल पेंसिल का भी सपोर्ट है। इसका वजन 456 ग्राम है और यह 6.1mm पतला है। नए आईपैड एयर के वाई-फाई मॉडल की शुरुआती कीमत 44,900 रुपये है और वाई-फाई + सेलुलर मॉडल की कीमत 55,900 रुपये है। इसके लिए कंपनी ने स्मार्ट की-बोर्ड भी पेश किया है जिसकी कीमत 13,900 रुपये है और इसमें 30 भाषाओं का सपोर्ट है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें