Realme 6 की पहली सेल आज, इसमें है 64MP का PRO कैमरा

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पाण्डेय
Wed, 11 Mar 2020 10:11 AM IST
विज्ञापन
Realme 6 sale today in India, price, offers and specifications
Realme 6 - फोटो : social media

    चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी रियलमी ने हाल ही में भारत में Realme 6 सीरीज को लॉन्च कर दिया है। रियमली 6 सीरीज के तहत कंपनी ने Realme 6 pro और Realme 6 स्मार्टफोन पेश किए हैं। इनमें से रियलमी 6 की आज यानी 11 मार्च को भारत में पहली सेल है। Realme 6 को आज दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट और रियलमी की आधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकेगा।

    Realme 6
    Realme 6 - फोटो : Flipkart

    Realme 6 की स्पेसिफिकेशन

    इस फोन में 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90Hz और सैंपलिंग रेट 120Hz है। इसके अलावा इस फोन में मीडिया हीलियो G90T प्रोसेसर मिलेगा जो कि एक ऑक्टाकोर प्रोसेसर है। यह फोन तीन वेरियंट में मिलेगा जिनमें 4 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज, 6 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज वेरियंट शामिल हैं। इस फोन के पावर बटन में फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा।

    Realme 6
    Realme 6 - फोटो : Flipkart

    Realme 6 का कैमरा

    कैमरे की बात करें तो इस फोन में भी चार रियर कैमरे हैं जिनमें मेन कैमरा 64 मेगापिक्सल का, दूसरा 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल, तीसरा 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ और चौथा लेंस मैक्रो लेंस है। वहीं फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें