Gmail Tips: ऐसे करें ई-मेल शेड्यूल, समय पर अपने आप सेंड हो जाएगा, यह है सेटिंग का तरीका
ई-मेल शेड्यूल फीचर का फायदा उठाकर आप अपनी सुविधानुसार किसी खास समय पर किसी को ई-मेल भेज सकते हैं। ई-मेल शेड्यूल की सुविधा मोबाइल एप और डेस्कटॉप दोनों पर उपलब्ध है। आइए मोबाइल एप और डेस्कटॉप पर ई-मेल शेड्यूल करने का तरीका जानते हैं।

विस्तार
हम यह मानकर चल रहे हैं कि यदि आप इस खबर को पढ़ रहे हैं तो निश्चित तौर पर आप गूगल जीमेल का इस्तेमाल कर रहे होंगे। जीमेल के फीचर्स तो आपको पता ही होंगे लेकिन कुछ फीचर्स ऐसे भी हैं जो हैं तो बड़े काम के लेकिन इसकी जानकारी बहुत ही कम लोगों को है।

गूगल ने अपनी ई-मेल सर्विस जीमेल में ई-मेल शेड्यूल का फीचर अप्रैल 2019 में लॉन्च किया था, लेकिन कई लोगों को इसके बारे में अभी जानकारी नहीं है। ई-मेल शेड्यूल फीचर का फायदा उठाकर आप अपनी सुविधानुसार किसी खास समय पर किसी को ई-मेल भेज सकते हैं। ई-मेल शेड्यूल की सुविधा मोबाइल एप और डेस्कटॉप दोनों पर उपलब्ध है। आइए मोबाइल एप और डेस्कटॉप पर ई-मेल शेड्यूल करने का तरीका जानते हैं।
डेस्कटॉप ब्राउजर पर ई-मेल शेड्यूल कैसे करें?

- सबसे पहले gmail.com पर जाकर अकाउंट लॉगिन करें।
- अब जिस तरह आप मेल भेजते हैं, उसी तरह जिसे भेजना है उसकी आईडी के साथ मेल कंपोज करें और ड्राफ्ट में सेव कर दें।
- अब सेंड पर क्लिक करने की बजाय, नीचे के ड्रॉप डाउन मीनू पर क्लिक करें।
- अब Schedule send पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपको तारीख और समय का विकल्प मिलेगा। अब समय और तारीख का चयन करने के बाद ई-मेल शेड्यूल हो जाएगा और तय समय पर अपने आप सेंड हो जाएगा।