New Year 2024: UPI पेमेंट में होने जा रहे ये छह बड़े बदलाव, आपके लिए जानना है बहुत जरूरी

नए साल में यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) को लेकर कई सारे बदलाव होने जा रहे हैं। एक बड़ा बदलाव तो यही है कि उन सभी लोगों के UPI अकाउंट बंद किए जा रहे हैं जो एक्टिव नहीं हैं। इसके अलावा UPI को लेकर कई और भी बदलाव होने वाले हैं जिससे आमलोग प्रभावित होंगे। आइए जानते हैं इन बदलावों के बारे में...

ट्रांजेकेशन लिमिट
UPI को लेकर एक बड़ा बदलाव ट्रांजेक्शन लिमिट में हुआ है। अब आप एक दिन में UPI से 5 लाख रुपये तक का ट्रांजेक्शन कर सकते हैं। पहले यह लिमिट 1 लाख रुपये तक की थी।

इस्तेमाल ना होने वाली UPI आईडी होंगी बंद
पिछले साल NPCI ने अपने एक बयान में कहा था कि उन सभी यूपीआई आईडी को बंद किया जाएगा जो करीब 1 साल एक्टिव नहीं हैं। इससे Google Pay, Paytm और PhonePe के यूजर्स प्रभावित होंगे। इसकी शुरुआत 31 दिसंबर से हो चुकी है।
- New Year 2024: UPI पेमेंट में होने जा रहे ये छह बड़े बदलाव, आपके लिए जानना है बहुत जरूरी
- Update: Google Maps में आया शानदार अपडेट, अब शेयर कर सकेंगे रियल टाइम लोकेशन
- Super App: रेलवे लॉन्च करेगा सुपर एप, एक ही एप से होंगे टिकट बुकिंग से लेकर ट्रेन स्टेटस चेक करने जैसे काम
- सावधान: ये 13 मोबाइल एप आपको बना सकते हैं कंगाल, इन्हें तुरंत करें फोन से डिलीट