अमर उजाला
Wed, 3 January 2024
ऐसे में अब आपको व्हाट्सएप पर अनलिमिटेड चैट बैकअप नहीं मिलेगा। इसकी गिनती जीमेल के साथ मिलने वाली 15 जीबी स्टोरेज में से ही होगी।
WhatsApp एंड्रॉयड का चैट बैकअप अब गूगल ड्राइव की स्टोरेज में ही शामिल होगा यानी महज 15 जीबी मे ही आपको WhatsApp चैट का बैकअप लेना होगा
साथ ही जीमेल, गूगल ड्राइव आदि के डाटा को सेव करना होगा। इससे अधिक की स्टोरेज के लिए पैसे खर्च करने होंगे।
Google अपने अकाउंट यूजर्स को कुल 15 जीबी फ्री क्लाउड स्टोरेज देता है जिनका इस्तेमाल यूजर्स जीमेल, गूगल फोटोज और अन्य फाइल के लिए करते हैं।
यदि आप WhatsApp के एंड्रॉयड यूजर हैं और आपके कोटे की 15 जीबी स्टोरेज खत्म होने के बाद चैट बैकअप के लिए आपको Google One का सब्सक्रिप्शन लेना होगा
यदि आप फ्री में अपने व्हाट्सएप चैट का बैकअप जारी रखना चाहते हैं तो आपको गूगल ड्राइव में छोटी-छोटी फाइल अपलोड करनी चाहिए।
टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें