Update: Google Maps में आया शानदार अपडेट, अब शेयर कर सकेंगे रियल टाइम लोकेशन
WhatsApp और Signal एप की तरह ही गूगल मैप्स के यूजर्स किसी अन्य के साथ रियल टाइम लोकेशन शेयर कर सकेंगे। Google Maps का नया अपडेट एंड्रॉयड, आईओएस और कंप्यूटर के लिए जारी किया है।

विस्तार
गूगल मैप्स का इस्तेमाल तो आप लंबे समय से कर रहे हैं। Google Maps में कई सारे ऐसे फीचर्स हैं जो लोगों को काफी पसंद आते हैं, लेकिन कुछ फीचर्स की मांग यूजर्स लंबे समय से कर रहे हैं।
अब कंपनी ने उनकी मांग को पूरा करते हुए Google Maps में रियल टाइम लोकेशन शेयर का फीचर दे दिया है।
WhatsApp और Signal एप की तरह ही गूगल मैप्स के यूजर्स किसी अन्य के साथ रियल टाइम लोकेशन शेयर कर सकेंगे। Google Maps का नया अपडेट एंड्रॉयड, आईओएस और कंप्यूटर के लिए जारी किया है।
- यदि आप भी किसी के साथ गूगल मैप्स पर रियल टाइम लोकेशन शेयर करना चाहते हैं तो एप्स में अपनी प्रोफाइल पर टैप करें।
- इसके बाद लोकेशन शेयरिंग के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपसे यह पूछा जाएगा कि आप कितने समय के लिए अपनी लोकेशन शेयर करना चाहते हैं।
- आप चाहें तो हमेशा के लिए लोकेशन को शेयर कर सकते हैं।
- अब उस कॉन्टेक्ट को सेलेक्ट करें जिस पर आपको लोकेशन शेयर करना है। गूगल मैप्स की लोकेशन को आप व्हाट्सएप जैसे एप्स पर शेयर कर सकेंगे।
- लोकेशन पर पहुंचने के बाद लोकेशन शेयर अपने आप बंद हो जाएगा।
- लोकेशन शेयरिंग के साथ ही आप बैटरी परसेंटेज और चार्जिंग (यदि फोन चार्ज हो रहा हो तो) की स्थिति भी देख सकेंगे।
- Super App: रेलवे लॉन्च करेगा सुपर एप, एक ही एप से होंगे टिकट बुकिंग से लेकर ट्रेन स्टेटस चेक करने जैसे काम
- सावधान: ये 13 मोबाइल एप आपको बना सकते हैं कंगाल, इन्हें तुरंत करें फोन से डिलीट
- Alert: WhatsApp ने एक महीने में बैन किए 71 लाख अकाउंट, एक गलती और आपका अकाउंट भी हो जाएगा ब्लॉक
- GoodBye 2023: Whatsapp के इन पांच स्कैम से बचकर रहें, पिछले साल इन्हीं तरीकों से हुई करोड़ों की ठगी