काम की बात: भूल गए हैं वाई-फाई का पासवर्ड तो परेशान क्यों हो रहे, ऐसे निकाल लें
आप में से कई लोग घर और ऑफिस में वाई-फाई का इस्तेमाल करते होंगे। आमतौर पर ऑफिस या घर के वाई-फाई का पासवर्ड बदलता नहीं है, लेकिन कई बार हम वाई-फाई का पासवर्ड भूल जाते हैं। इसका पता हमें तब चलता है जब लैपटॉप फॉर्मेट हो जाता है या फिर किसी गेस्ट को बताना होता है।

विस्तार
आप में से कई लोग घर और ऑफिस में वाई-फाई का इस्तेमाल करते होंगे। आमतौर पर ऑफिस या घर के वाई-फाई का पासवर्ड बदलता नहीं है, लेकिन कई बार हम वाई-फाई का पासवर्ड भूल जाते हैं। इसका पता हमें तब चलता है जब लैपटॉप फॉर्मेट हो जाता है या फिर किसी गेस्ट को बताना होता है। ऐसे में बड़ी परेशानी हो जाती है और हम पासवर्ड नहीं निकाल पाते हैं। वैसे भूल जाने के बाद भी आप आसानी से वाई-फाई के पासवर्ड का पता लगा सकते हैं। इस रिपोर्ट में हम लैपटॉप में पहले से कनेक्ट हुए वाई-फाई के पासवर्ड निकालने का तरीका बताएंगे। आइए जानते हैं...
सबसे पहले कंप्यूटर को वाई-फाई से कनेक्ट करें।नेट कनेक्ट होने के बाद कंट्रोल पैनल में जाकर नेटवर्क और शेयरिंग सेंटर के ऑप्शन पर क्लिक करें।अब चेंज एडाप्टर सेटिंग पर क्लिक करें।यहां क्लिक करने के बाद उस वाई-फाई नेटवर्क पर राइट क्लिक करें जिसका आप पासवर्ड भूल गए हैं।राइट क्लिक करने पर आपको स्टेटस का ऑप्शन नजर आएगा।उस पर क्लिक करें।इसके बाद दी गई वायरलेस प्रॉपर्टीज पर क्लिक करें।इसके बाद आपको कनेक्शन और सिक्योरिटी ऑप्शन मिलेगा, उस पर क्लिक करें।यहां क्लिक करने के बाद आपको नेटवर्क सिक्योरिटी का ऑप्शन नजर आएगा।इसके ठीक नीचे आपको शो कैरेक्टर्स का विकल्प मिलेगा, यहां क्लिक करके आप अपने वाई-फाई का पासवर्ड जान सकते हैं।
- D2M: एक ऐसी टेक्नोलॉजी जिसकी मदद से मोबाइल पर बिना इंटरनेट देख सकेंगे वीडियोज, जानें इसके बारे में
- मुद्दे की बात: अपने फोन में जरूर रखें यह सरकारी एप, दिनभर की किचकिच से मिल जाएगी आजादी
- Election 2024: वोटर लिस्ट में नाम है या नहीं, मोबाइल से घर बैठे ऐसे चेक करें
- सरकारी अलर्ट: यदि आप भी इस ब्राउजर का करते हैं तो इस्तेमाल हो जाएं सावधान, खतरा बड़ा है