मुद्दे की बात: अपने फोन में जरूर रखें यह सरकारी एप, दिनभर की किचकिच से मिल जाएगी आजादी
अधिकतर लोगों ने अपने फोन नंबर डू नॉट डिस्टर्ब ऑन किया हुआ है लेकिन उसके बाद भी अनजान नंबर से आने वाली कॉल्स बंद नहीं हो रही हैं। इससे निजात डिलाने के लिए भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने DND एप पेश किया है लेकिन इसके बारे में बहुत ही कम लोगों को जानकारी है।

विस्तार
देश के तमाम मोबाइल यूजर्स को हर दिन अनजान नंबर से कई सारे कॉल और मैसेज आते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत में हर रोज औसतन लोगों के पास कम-से-कम 6 स्पैम कॉल आते हैं। अधिकतर लोगों ने अपने फोन नंबर डू नॉट डिस्टर्ब ऑन किया हुआ है लेकिन उसके बाद भी अनजान नंबर से आने वाली कॉल्स बंद नहीं हो रही हैं। इससे निजात डिलाने के लिए भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने DND एप पेश किया है लेकिन इसके बारे में बहुत ही कम लोगों को जानकारी है। इस एप की मदद से आप अनजान नंबर से आने वाली कॉल्स और मैसेज को ब्लॉक कर सकते हैं।
ट्राई का DND एप तो काफी पुराना है लेकिन इसमें कई सारे दिक्कतें थीं। कुछ दिन पहले ही ट्राई की ओर से कहा गया है कि DND एप की खामियों को सुधारने के लिए काफी काम किया गया है। डीएनडी एप्स में पहले कई सारे बग थे जिन्हें अब दूर कर दिया गया है। अब इस एप में बग नहीं हैं। इसे अब आसानी से यूज किया जा सकता है।
- यदि आपके पास एंड्रॉयड फोन है तो गूगल प्ले-स्टोर से TRAI DND 3.0 एप डाउनलोड करें।
- एप को इंस्टॉल करने के बाद ओटीपी के जरिए लॉगिन करें।
- एक बार लॉगिन होने के बाद डीएनडी एप आपके नंबर पर काम करना शुरू कर देगा।
- इसके बाद अनचाहे कॉल और मैसेज ब्लॉक हो जाएंगे।
- इस एप की मदद से आप किसी कॉल या किसी नंबर की शिकायत कर सकेंगे।
- Election 2024: वोटर लिस्ट में नाम है या नहीं, मोबाइल से घर बैठे ऐसे चेक करें
- सरकारी अलर्ट: यदि आप भी इस ब्राउजर का करते हैं तो इस्तेमाल हो जाएं सावधान, खतरा बड़ा है
- WhatsApp Update: अब किसी भी चैट को कर सकेंगे पिन, नया अपडेट हुआ रिलीज, ऐसे करें इस्तेमाल
- WhatsApp का सबसे खतरनाक फीचर, मुसीबत में डाल सकता है