D2M: एक ऐसी टेक्नोलॉजी जिसकी मदद से मोबाइल पर बिना इंटरनेट देख सकेंगे वीडियोज, जानें इसके बारे में
सुनने में यह आपको थोड़ा अजीब लग रहा होगा लेकिन यही सच है कि भारत सरकार D2M यानी डायरेक्ट टू मोबाइल टेक्नोलॉजी पर काम कर रही है। यदि आपको भी लंबे समय से मोबाइल पर बिना इंटरनेट वीडियो देखने का सपना है तो आपका सपना जल्द ही पूरा होने वाला है। यह सब D2M से ही संभव होने वाला है।

विस्तार
भारत सरकार एक ऐसी टेक्नोलॉजी पर काम कर रही है जिसके आने के बाद आप अपने मोबाइल पर बिना इंटरनेट वीडियो देख सकेंगे। सुनने में यह आपको थोड़ा अजीब लग रहा होगा लेकिन यही सच है कि भारत सरकार D2M यानी डायरेक्ट टू मोबाइल टेक्नोलॉजी पर काम कर रही है। यदि आपको भी लंबे समय से मोबाइल पर बिना इंटरनेट वीडियो देखने का सपना है तो आपका सपना जल्द ही पूरा होने वाला है। यह सब D2M से ही संभव होने वाला है।
D2M ब्रॉडकास्टिंग टेक्नोलॉजी को लेकर सरकार की ओर से कहा गया है कि इसी साल के अंत तक इसे सभी के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा। D2M टेक्नोलॉजी की मदद से मोबाइल पर बिना इंटरनेट वीडियोज और अन्य मल्टीमीडिया कंटेंट देखे जा सकते हैं।
D2M का ट्रायल कई शहरों में चल रहा है। विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) के सचिव अभय करंदीकर ने कुछ दिन पहले अपने एक बयान में कहा कि हमें D2M को पूरी तरह से लॉन्च करने से पहले तमाम शहरों में इसका ट्रायल करना होगा।
- Election 2024: वोटर लिस्ट में नाम है या नहीं, मोबाइल से घर बैठे ऐसे चेक करें
- सरकारी अलर्ट: यदि आप भी इस ब्राउजर का करते हैं तो इस्तेमाल हो जाएं सावधान, खतरा बड़ा है
- WhatsApp Update: अब किसी भी चैट को कर सकेंगे पिन, नया अपडेट हुआ रिलीज, ऐसे करें इस्तेमाल
- WhatsApp का सबसे खतरनाक फीचर, मुसीबत में डाल सकता है