Tech Tips: स्मार्टफोन में सेव वाईफाई नेटवर्क के पासवर्ड को कैसे खोजें? बेहद आसान है प्रोसेस

अमित कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीअमित कुमार
Wed, 10 Jul 2024 12:45 PM IST
सार

आज के समय में काफी लोग वाईफाई का इस्तेमाल करते हैं। अगर आप भी अपने फोन में सुरक्षित वाईफाई का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो इस खबर में जानिए क्या है वाईफाई के पासवर्ड को सही तरीके से इस्तेमाल करने का तरीका।

विज्ञापन
how to find passwords for wi fi networks you connected to your smartphone
Tech Tips - फोटो : Freepik

    विस्तार

    देश में पिछले पांच सालों के दौरान स्मार्टफोन की बिक्री में काफी अच्छा इजाफा हुआ है। फोन के बढ़ते इस्तेमाल से इंटरनेट का दायरा भी बढ़ा है, मगर अभी भी कई इलाकों में इंटरनेट की पहुंच अच्छी नहीं है। ऐसे में वाईफाई इस परेशानी का एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। अक्सर देखा गया है कि लोग किसी ऑफिस, होटल या किसी दुकान में वाईफाई का इस्तेमाल करते हैं और उस पासवर्ड को आगे इस्तेमाल करने के लिए सुरक्षित कर लेते हैं। एक डिवाइस में सेव किए वाईफाई पासवर्ड को अन्य डिवाइस के साथ भी साझा किया जा सकता है। चलिए आगे जानते हैं कि क्या है इसकी प्रक्रिया।

    • सबसे पहले अपने एंड्रॉयड स्मार्टफोन की सेटिंग में जाएं।
    • सेटिंग में जाने के बाद वाईफाई और इंटरनेट सबमेन्यू में जाएं।
    • इसके बाद सेव्ड नेटवर्क पर क्लिक करें। अगर आप सेव्ड नेटवर्क के पासवर्ड का एक्सेस लेना चाहते हैं तो सेव्ड नेटवर्क पर क्लिक करें।
    • इसके बाद नेटवर्क के नाम पर क्लिक करने के बाद शेयर पर टैप करें।
    • अगर आपके डिवाइस में सुरक्षा सेटअप है तो आपको पहले खुद को वेरिफाई करना होगा।
    • इसके बाद आपको एक क्यूआर नजर आएगा, जिसमें आपको प्लेन टेक्सट पासवर्ड नजर आ जाएगा।

    अगर आप नहीं जानते हैं तो आपको बता दें कि स्मार्टफोन में कई ऐसे एप्स होते हैं, जो यूजर्स की पर्सनल जानकारी, जैसे नाम, फोन नंबर, जन्म तारीख, घर का पता आदि। ये सभी जानकारी कंपनी के सर्वर पर स्टोर की जाती है, ऐसे में आपको किसी भी एप के साथ कोई भी जानकारी साझा करते वक्त बेहद सावधानी बरतनी चाहिए, ताकि कोई भी पर्सनल जानकारी का गलत इस्तेमाल न कर सकें।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें