Tech Tips: कुछ घंटों में ही खत्म हो जाता है डेटा तो न हो परेशान, इन आसान तरीकों को अपनाएं

अमित कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीअमित कुमार
Tue, 09 Jul 2024 07:14 PM IST
सार

आज के समय में काफी लोग मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रहे हैं। मगर सभी को डेटा जल्दी खत्म होने की शिकायत रहती है। अगर आप भी इस परेशानी से जूझ रहे हैं तो इस खबर में जानिए किस तरह से डेटा की बचत की जा सकती है।

विज्ञापन
tips to manage your mobile data usage know the detail
Tech Tips - फोटो : Freepik

    विस्तार

    देशभर में तेजी से मोबाइल डेटा का इस्तेमाल बढ़ा है। वहीं, हाल ही में सभी बड़ी टेलीकॉम कंपनियों ने अपने रिचार्ज प्लान्स की कीमतों में इजाफा किया है। ऐसे में अब यूजर्स को डेटा प्लान लेने के लिए पहले से ज्यादा पैसों का भुगतान करना होगा। यही वजह है कि कई लोगों को चिंता होने लगी है। इस न्यूज में आगे जानिए आप किस तरह से मोबाइल डेटा को ध्यान में रखकर सही से इस्तेमाल कर सकते हैं।

    मोबाइल डेटा को बचाने का सबसे अच्छा तरीका है कि घर या ऑफिस के वाईफाई का इस्तेमाल करें। ऐसा करने से आप सारे काम कर सकेंगे। साथ ही मोबाइल डेटा के गैर-जरूरी इस्तेमाल से बचे रहेंगे और डेटा को लंबे समय तक चला पाएंगे।

    विज्ञापन

    कई बार होता है कि लोग बिना जरूरत के भी मोबाइल डेटा को ऑन रखते हैं। अगर आप भी ऐसी गलती करते हैं तो आपको ऐसा करने से बचना चाहिए। कई सारी एप्स या कुछ काम ऐसे होते हैं, जो ऑफलाइन मोड भी किए जा सकते हैं। ऐसे में डेटा का गैर-जरूरी इस्तेमाल होने से रोका जा सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें