Tech Tips: व्हाट्सएप अकाउंट बैन होने पर क्या करें? जानें किस तरह भेजे रिव्यू का अनुरोध
अक्सर देखा गया है कि लोगों का व्हाट्सएप अकाउंट पर कंपनी की तरफ से प्रतिबंध लगा दिया जाता है। ऐसे में लोगों को समझ नहीं आता कि अब क्या करना है। इस खबर में जानिए क्या है इस परेशानी का हल।

विस्तार
चर्चित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप हर महीने भारत में प्रतिबंधित किए गए अकाउंट की जानकारी रिपोर्ट के जरिए साझा करता है। कंपनी अकाउंट को नियमों के उल्लंघन पर या फिर कई लोगों द्वारा उस अकाउंट की शिकायत के आधार पर अकाउंट को बैन करती है। ऐसे में क्या आपका अकाउंट भी बैन हो गया है, अगर हां तो आगे जानिए किस तरह से अकाउंट रिव्यू की रिक्वेस्ट कर सकते हैं।
व्हाट्सएप आमतौर पर उन अकाउंट को प्रतिबंधित करता है, जो किसी आतंकवादी गतिविधि में शामिल हो, कंपनी के नियमों का पालन न कर रहे हो और किसी तरह की न्यूडिटी को बढ़ावा दे रहो हो। साथ ही किसी हिंसक गतिविधियों में सम्मिलित हो। इसके अलावा किसी तरह के स्पैम, स्कैम में शामिल और यूजर्स की सुरक्षा पर खतरा हो। हालांकि, यूजर द्वारा रिव्यू भेजे जाने के बाद अकाउंट एक्टिविटी को चेक किया जाता हैं और सब कुछ सही पाने पर अकाउंट फिर से एक्टिव कर दिया जाता है।
व्हाट्सएप बैन होने के बाद जब भी यूजर अपना अकाउंट खोलता है तो लिखा आता है कि इस अकाउंट को चलाने के लिए व्हाट्सएप द्वारा मंजूरी नहीं मिली है, क्योंकि इस पर प्रतिबंध लग चुका है।