एसएमएस स्कैम से रहें सावधान

अमर उजाला

Tue, 9 July 2024

Image Credit : Freepik

आजकल स्मार्टफोन का इस्तेमाल तो हर कोई कर रहा है, मगर फोन पर आने वाले अनजान मैसेज आपके लिए काल बन सकते हैं।

Image Credit : Freepik

अगर आपके पास भी कभी कोई अनजान नंबर से मैसेज आए तो आपको क्या करना है, आगे जानिए इसकी डिटेल। 

Image Credit : Freepik

अनजान नंबर से आए मैसेज स्कैमर्स द्वारा बिछाया गया जाल हो सकता है, अगर आप इसमें फंस गए तो बहुत बड़ा नुकसान हो सकता है। 

Image Credit : Freepik

डिजिटल दौर में कई तरह के साइबर अपराध हो रहे हैं, इसमें से एक स्कैम का नाम है एसएमएस स्कैम। 

Image Credit : Freepik

एसएमएस स्कैम के जरिए ठग लोगों को एक मैसेज भेजते हैं, जिसमें पहले से ही फिशिंग लिंक जोड़ा गया होता है, इस तरह के मैसेज में लिंक पर क्लिक करते ही डिवाइस हैक हो सकता है। 

Image Credit : Freepik

स्कैमर्स एसएमएस के जरिए लोगों को कई तरह के लालच वाले ऑफर्स देते हैं, ताकि लोग आकर्षित होकर उस पर क्लिक करें और जाल में फंस जाएं।

Image Credit : Freepik

एसएमएस स्कैम से बचने के लिए आपको कभी भी अनजान नंबर से आए मैसेज को खोलना नहीं है, इस तरह के मैसेज में कई बार किसी मशहूर कंपनी के नाम का इस्तेमाल किया जाता है। 

Image Credit : Freepik

अगर कभी आप किसी स्कैम का शिकार हो जाएं तो बिना देरी किए साइबर सुरक्षा का हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत करें। 

Image Credit : Freepik

टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें

Image Credit : Pexels.com
Read More