काम की बात: ऑनलाइन रेलवे टिकट चाहिए तो पहले IRCTC आईडी चाहिए, यहां जानें बनाने का तरीका
यदि आपको भी काउंटर से टिकट लेने में परेशानी होती है तो IRCTC से ऑनलाइन टिकट ले सकते हैं, हालांकि इसके लिए पहले आपको IRCTC पर अपना अकाउंट बनाना होगा। आइए IRCTC पर अकाउंट बनाने का आपको तरीका बताते हैं...

विस्तार
भारत में हर दिन लाखों लोग ट्रेन से सफर करते हैं। कई लोग ऑनलाइन टिकट के जरिए यात्रा करते हैं तो कई लोग काउंटर से टिकट लेते हैं। यदि आपको भी काउंटर से टिकट लेने में परेशानी होती है तो IRCTC से ऑनलाइन टिकट ले सकते हैं, हालांकि इसके लिए पहले आपको IRCTC पर अपना अकाउंट बनाना होगा। आइए IRCTC पर अकाउंट बनाने का आपको तरीका बताते हैं...
- सबसे पहले आईआरसीटीसी की वेबसाइटwww.irctc.co.inपर जाएं और रजिस्ट्रेशन के विकल्प पर क्लिक करें और इनडिविजुअल चुनें। यदि आपको कुछ समझ नहीं आ रहा है तो यहां क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक फॉर्म खुला होगा, उसमें यूजर नेम डालें। उदाहरण के तौर पर यदि आपका नाम मुकेश है तो आप Mukeshtkt नाम से अपनी आईडी बना सकते हैं।
- इसके बाद पासवर्ड डालें (पासवर्ड खुद बनाना है, ईमेल का पासवर्ड नहीं डालना है) और फिर पासवर्ड कंफर्म करें। (यूजर नेम और पासवर्ड को लिखकर रख लें)
- अब सुरक्षा सवाल (सिक्योरिटी क्वेश्चन डालें)। इसके लिए आपको कई विकल्प मिलेंगे। फिर सिक्योरिटी क्वेश्चन का जवाब डालें और भाषा का चयन करें।
- इसके बाद पर्सनल डीटेल में अपना पूरा नाम डालें। यहां वही नाम दें जो आधार कार्ड में है।
- इसके बाद लिंग की जानकारी दें कि आप महिला हैं, पुरुष हैं या ट्रांसजेंडर हैं।
- इसके बाद जन्म तारीख, व्यवसाय, ई-मेल आईडी, मोबाइल नंबर और घर का पता जैसी जानकारी देनी होंगी।
- इसके बाद मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा और आपका अकाउंट बन जाएगा।
- इसके बाद आप यूजर नेम और पासवर्ड के जरिए www.irctc.co.in या रेल कनेक्ट एप में लॉगिन करके टिकट बुक कर सकेंगे।
- टिकट बुकिंग का तरीका जानने के लिए यहां क्लिक करें।
- Google Gemini: गूगल ने तुरंत ही बंद कर दिया यह फीचर, एक गलती ने सब खत्म कर दिया
- Google Gemini: एआई टूल ने पीएम मोदी पर की विवादास्पद टिप्पणी, आईटी राज्य मंत्री ने गूगल को चेताया
- Google Vs X: एलन मस्क जल्द लॉन्च करेंगे Xmail, जीमेल से होगी सीधी टक्कर
- Tech News: Google ने कर दिया बड़ा बदलाव, अब साइन-इन पेज दिखेगा कुछ ऐसा