Google Vs X: एलन मस्क जल्द लॉन्च करेंगे Xmail, जीमेल से होगी सीधी टक्कर
एलन मस्क गूगल जेमिनी पर बने मीम्स को भी शेयर करते हैं। अब एलन मस्क गूगल से सीधी टक्कर की तैयारी में हैं। एलन मस्क जल्द ही Xmail लॉन्च करने वाले हैं जो कि एक्स की एक ई-मेल सर्विस होगी।

विस्तार
एलन मस्क गूगल, फेसबुक और अन्य टेक कंपनियों का लंबे समय से मजाक बनाते आ रहे हैं। एलन मस्क गूगल जेमिनी पर बने मीम्स को भी शेयर करते हैं। अब एलन मस्क गूगल से सीधी टक्कर की तैयारी में हैं। एलन मस्क जल्द ही Xmail लॉन्च करने वाले हैं जो कि एक्स की एक ई-मेल सर्विस होगी।
इसकी जानकारी खुद एलन मस्क ने अपने एक पोस्ट में दी है। एक्स के ही एक इंजीनियर ने एक्स पर पूछा एक सवाल पूछा था कि हम Xmail कब बना रहे हैं। इसके रिप्लाई में एलन मस्क ने कहा- यह आ रहा है।
यदि एलन मस्क ने यहां मजाक नहीं किया है तो इसका मतलब है कि जल्द ही ई-मेल मार्केट में एक तीसरी कंपनी की एंट्री होने वाली है। पहले से माइक्रोसॉफ्ट आउटलुक ईमेल और गूगल जीमेल हैं। याहू मेल लगभग खत्म हो चुका है।
वैसे भी एलन मस्क अपने फैसले से हमेशा से लोगों को चौंकाते आ रहे हैं। यदि वे अगले एक-दो महीने में Xmail लॉन्च करते हैं तो इसमें हैरानी वाली बात नहीं है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एलन मस्क एक सुपर एप भी काम कर रहे हैं। इस एप को किसी भी वक्त लॉन्च किया जा सकता है।