Tech News: Google ने कर दिया बड़ा बदलाव, अब साइन-इन पेज दिखेगा कुछ ऐसा
Google के साइन-इन पेज की नई डिजाइन रिलीज हो गई है और सभी यूजर्स को इसका अपडेट 4 मार्च 2024 तक मिल जाएगा। उससे पहले पुराना साइन-इन इंटरफेस पूरी तरह से खत्म हो जाएगा।

विस्तार
यदि आप इस खबर को पढ़ रहे हैं तो हम यह मानकर चल रहे हैं कि आपके पास गूगल अकाउंट होगा और आपके पास स्मार्टफोन भी होगा। यदि आपने एक-दो दिन में अपने गूगल अकाउंट में लॉगिन किया होगा तो आपको कुछ अलग-सा इंटरफेस दिखा होगा। यदि हां, तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है। यह बदलाव गूगल की ओर से ही किया गया है।
Google ने साइन-इन पेज को इंटरफेस या डिजाइन को बदल दिया है और धीरे-धीरे लोगों को दिखने लगा है। साइन-इन स्टेप में कोई बदलाव नहीं हुआ है लेकिन पेज का लुक बदल गया है। नए इंटरफेस को फोल्डेबल और रेगुलर दोनों फोन को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है।
नए पेड पर भी आपको ऑटो फिल के ऑप्शन दिखेंगे। आमतौर पर गूगल के बदलाव पर काफी विवाद होता है लेकिन इस बार यह बवाल होने की उम्मीद नहीं है, क्योंकि इस बदलाव में कुछ ऐसा नहीं है जो यूजर्स की समझ से परे हो।
Google के साइन-इन पेज की नई डिजाइन रिलीज हो गई है और सभी यूजर्स को इसका अपडेट 4 मार्च 2024 तक मिल जाएगा। उससे पहले पुराना साइन-इन इंटरफेस पूरी तरह से खत्म हो जाएगा।