Tech Tips: फेसबुक पर गेम रिक्वेस्ट से हैं परेशान तो यहां है समाधान

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 19 Feb 2024 05:28 PM IST
सार

कई बार तो ये गेम रिक्वेस्ट अच्छे लगते हैं लेकिन कई बार इन्हें देखकर गुस्सा भी आता है। तो चलिए आज आपको बताते हैं फेसबुक पर गेम रिक्वेस्ट बंद करने के तमाम तरीके।

विज्ञापन
how to block game request on facebook know in hindi
facebook Game request - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    यदि आप इस खबर को पढ़ रहे हैं तो हम यह मानकर चलते हैं कि आप फेसबुक इस्तेमाल कर रहे होंगे। फेसबुक पर आने वाले गेम रिक्वेस्ट से कई यूजर्स परेशान हैं, आप भी होंगे। वैसे तो अब गेम रिक्वेस्ट बहुत ही कम आते हैं लेकिन कई लोग अभी भी ये गेम रिक्वेस्ट भेज देते हैं। कई बार तो अच्छे लगते हैं लेकिन कई बार इन्हें देखकर गुस्सा भी आता है। तो चलिए आज आपको बताते हैं फेसबुक पर गेम रिक्वेस्ट बंद करने के तरीके।

    फेसबुक लॉगिन करें। राइट साइड में दिख रहे त्रिकोण आइकन पर क्लिक करके'Settings'में जाएं और सामने खुले टैब में बाईं तरह दिख रहे'Blocking'पर क्लिक करें। अब आपके सामने'Manage Blocking' का पेज खुलेगा जिसके सबसे नीचे'Block Apps'का ऑप्शन दिखेगा। इसमें जिस गेम का रिक्वेस्ट बंद करना चाहते हैं उस गेम का नाम लिखें। अब सामने आए नाम पर क्लिक करते ही वह गेम ब्लॉक हो जाएगा।

    विज्ञापन

    यदि आप अपने किसी दोस्त के द्वारा भेजे जा रहे गेम रिक्वेस्ट से परेशान हैं तो ऊपर वाले स्टेप को फॉलो करें औरManage Blockingपेज पर जाएं। इस पेज के नीचे'Block Invites From'का विकल्प दिखेगा। अब सामने दिख रहे सर्च बार में फ्रेंड का नाम लिखें और क्लिक करें। इसके बाद वह दोस्त आपको गेम रिक्वेस्ट नहीं भेज पाएगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें