TikTok Ban: निक्की हेली ने कहा- चाइनीज एप टिकटॉक बैन करने वाला आखिरी राष्ट्र नहीं हो सकता अमेरिका

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 19 Feb 2024 12:15 PM IST
सार

रिपब्लिकन राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार निक्की हेली ने चाइनीज एप टिकटॉक को खतरनाक बताते हुए कहा है कि जब भारत और नेपाल जैसे देशों ने इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रतिबंध लगा दिया है, तो अमेरिका ऐसा करने वाला आखिरी देश नहीं हो सकता।

विज्ञापन
US cannot be the last nation to ban Chinese app TikTok said Nikki Haley
निक्की हेली। - फोटो : ट्विटर/निक्की हेल

    विस्तार

    चाइनीज एप टिकटॉक को लेकर एक बार फिर से अंतरराष्ट्रीय बयान आया है। रिपब्लिकन राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार निक्की हेली ने चाइनीज एप टिकटॉक को खतरनाक बताते हुए कहा है कि जब भारत और नेपाल जैसे देशों ने इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रतिबंध लगा दिया है, तो अमेरिका ऐसा करने वाला आखिरी देश नहीं हो सकता।

    संयुक्त राष्ट्र में भारतीय-अमेरिकी पूर्व अमेरिकी राजदूत हेली ने फॉक्स न्यूज टाउन हॉल के दौरान कहा, हर किसी को यह जानने की जरूरत है कि चीन उन सभी को नियंत्रित कर रहा है।

    विज्ञापन

    उन्होंने कहा, "यदि आप जानना चाहते हैं कि यह आपको कैसे प्रभावित करता है, तो बस अपने फोन पर उस एप के होने की कल्पना करें, चीन अब आपकी आर्थिक स्थिति को देख सकता है, वे यह भी देख सकते हैं कि आपके संपर्क कौन हैं। वे देख सकते हैं कि आप क्या क्लिक करते हैं, आप उस पर क्यों क्लिक करते हैं और यह आपको कैसे प्रभावित करता है। वे आप जो देखते हैं उसे प्रभावित कर सकते हैं। जो आप सुनते हैं उसे भी वे प्रभावित कर सकते हैं। यह टिकटॉक बहुत खतरनाक हिस्सा है।''

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    निक्की ने कहा कि भारत ने इस पर प्रतिबंध लगा दिया है। नेपाल ने भी इस पर सिर्फ इसलिए प्रतिबंध लगा दिया था क्योंकि इससे सामाजिक व्यवधान पैदा हो रहा था। अमेरिका टिकटॉक पर प्रतिबंध लगाने वाला आखिरी देश नहीं हो सकता। हेली ने एक सवाल के जवाब में कहा, आइए इसे अब खत्म करें और रोकें ताकि यह हमारे बच्चों को और अधिक नुकसान न पहुंचाए।

    बता दें कि कई अमेरिकी सांसदों ने भी टिकटॉक और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ऐसे कंटेंट को ऑनलाइन फैलाने का आरोप लगाया है जो बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है और बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा करने में विफल रही है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें