Tech Tips: WhatsApp पर फोटो और वीडियो कैसे एडिट करें, यहां जानें आसान भाषा में
आज की इस रिपोर्ट को पढ़ने के बाद आप WhatsApp पर वीडियो-फोटो को क्रॉप कर सकेंगे। इसके अलावा स्टीकर, टेक्स्ट और फिल्टर के साथ एडिट भी कर सकेंगे। आइए WhatsApp पर फोटो-वीडियो एडिट करने का तरीका जानते हैं..

विस्तार
WhatsApp आज दुनिया का सबसे बड़ा इंस्टैंट मल्टीमीडिया मैसेजिंग एप है। WhatsApp पर हम और आप फोटो, वीडियो और तमाम तरह ही फाइल शेयर करते हैं। कई बार हमें फोटो या वीडियो को एडिट करने के बाद WhatsApp पर भेजना होता है लेकिन जानकारी ना होने का कारण हम इसे एडिट नहीं कर पाते हैं। आज की इस रिपोर्ट को पढ़ने के बाद आप WhatsApp पर वीडियो-फोटो को क्रॉप कर सकेंगे। इसके अलावा स्टीकर, टेक्स्ट और फिल्टर के साथ एडिट भी कर सकेंगे। आइए WhatsApp पर फोटो-वीडियो एडिट करने का तरीका जानते हैं..
WhatsApp पर फोटो वीडियो एडिट करने के तरीके

- सबसे पहले व्हाट्सएप को ओपन करें और नीचे की दिख रहे + के आइकन पर क्लिक करें।
- इसके बाद उस फोटो या वीडियो को चुनें जिसे एडिट करना है।
- इसके बाद ऊपर दिख रहे HD के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद यदि आप वीडियो के किसी खास हिस्से को क्रॉप करना चाहते हैं तो एचडी वाले बटन के बगल में क्रॉप का आइकन दिखेगा।
- उस पर क्लिक करके आप फोटो-वीडियो को एडिट कर सकेंगे और रोटेट भी कर सकेंगे।
- यदि आप किसी फोटो-वीडियो में फिल्टर एड करना चाहते हैं तो फोटो या वीडियो को ऊपर की ओर स्वैप करें।
- उसके बाद आपको कई सारे ऑप्शन मिलेंगे उनमें से किसी एक पर क्लिक करें।
- यदि स्टीकर एड करना चाहते हैं तो फोटो-वीडियो को ऊपर की ओर स्वैप करके या फिर क्रॉप के बगल वाले स्टीकर के आइकन पर क्लिक करके आप स्टीकर एड कर सकते हैं।
- इसी तरह आप इमोजी भी एड कर सकते हैं।
- DeepFake: आखिर यह बला क्या है जिसके शिकार अब विराट कोहली हुए हैं? विस्तार से जानें
- Samvad App: देसी मैसेजिंग एप संवाद जल्द होगा लॉन्च, DRDO ने दी हरी झंडी
- Technology: कार्बन नैनोट्यूब की नई तकनीक से बन सकेगी बहुआयामी बैटरी, भारतीय शोधकर्ताओं ने खोजी नई विधि
- Paytm FASTag: क्या किसी दूसरे बैंक में करा सकते हैं पोर्ट, यहां जानें सभी सवालों के जवाब