iPhone 16 series: इस बार एक साथ लॉन्च होंगे पांच नए आईफोन, फीचर्स भी आए सामने

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 19 Feb 2024 02:58 PM IST
सार

इस साल एपल पांच नए आईफोन लॉन्च करेगा जो कि iPhone 16 सीरीज के होंगे। iPhone 16 के रेगुलर मॉडल के अलावा iPhone 16 Plus, iPhone 16 Pro, iPhone 16 Pro Max लॉन्च होंगे और इनके अलावा iPhone 16 SE को भी लॉन्च किया जाएगा।

विज्ञापन
iPhone 16 series may have five models features and price surface online
iPhone 15 Pro Max FOR DEMO - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    इस साल नई आईफोन सीरीज iPhone 16 की लॉन्चिंग होने वाली है। आमतौर पर एपल के नए आईफोन की लॉन्चिंग सितंबर में होती है। इस साल भी सितंबर में ही iPhone 16 सीरीज की लॉन्चिंग की उम्मीद है, हालांकि इस बार कुछ अलग होने वाला है। रिपोर्ट के मुताबिक इस साल चार नहीं बल्कि पांच आईफोन मॉडल लॉन्च होंगे।

    लीक रिपोर्ट के मुताबिक इस साल एपल पांच नए आईफोन लॉन्च करेगा जो कि iPhone 16 सीरीज के होंगे। iPhone 16 के रेगुलर मॉडल के अलावा iPhone 16 Plus, iPhone 16 Pro, iPhone 16 Pro Max लॉन्च होंगे और इनके अलावा iPhone 16 SE को भी लॉन्च किया जाएगा।

    विज्ञापन

    एपल आमतौर पर iPhone SE को अलग से लॉन्च करता है। इसे रेगुलर सीरीज में शामिल नहीं किया जाता है। लीक रिपोर्ट के मुताबिक iPhone 16 SE और iPhone 16 Plus SE के साथ सिंगल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा जैसा iPhone X में था।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें