काम की बात: गूगल मैप में भी आ गया डार्क मोड, ऐसे करें इस्तेमाल

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 11 Nov 2021 05:25 PM IST
सार

गूगल मैप्स के लिए डार्क मोड की घोषणा इस साल की शुरुआत में हुई थी, हालांकि अपडेट सितंबर में आया। आज की इस रिपोर्ट में हम आईफोन में गूगल मैप्स के डार्क मोड को एक्टिवेट करने का तरीका बताएंगे।

विज्ञापन
google map dark mode how to make and use google maps dark mode
GOOGLE MAPS - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    विस्तार

    स्मार्टफोन और अन्य गैजेट में पिछले दो साल से डार्क मोड काफी लोकप्रिय हुआ है। कई सारे एप्स भी एप डार्क मोड के साथ आ रहे हैं। आप में से कई लोग अपने आईफोन पर गूगल मैप्स का इस्तेमाल करते होंगे। हाल ही में गूगल मैप्स के आईओएस एप में डार्क मोड आया है। आईओएस के डार्क मोड का इंतजार लंबे समय से हो रहा था। एपल ने iOS 13 के साथ आईफोन में डार्क मोड का सपोर्ट दिया था।

    गूगल को एंड्रॉयड और आईओएस दोनों एप्स के लिए डार्क मोड जारी करने में करीब दो साल का वक्त लग गया। गूगल मैप्स के लिए डार्क मोड की घोषणा इस साल की शुरुआत में हुई थी, हालांकि अपडेट सितंबर में आया। आज की इस रिपोर्ट में हम आईफोन में गूगल मैप्स के डार्क मोड को एक्टिवेट करने का तरीका बताएंगे।

    विज्ञापन

    आईओएस में गूगल मैप्स का डार्क मोड कैसे एक्टिवेट करें?

    यदि आपके फोन में गूगल मैप्स नहीं है तो सबसे पहले उसे डाउनलोड करें और अपने जीमेल अकाउंट से लॉगिन करें।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    अब राइट साइड में ऊपर की ओर दिख रही अपनी प्रोफाइल पिक्चर पर क्लिक करें।

    अब सेटिंग के लिए विकल्प पर क्लिक करें और फिर डार्क मोड को चुनें।

    यहीं से आप डार्क मोड को ऑन और ऑफ कर सकेंगे।

    डार्क मोड ऑन होने के बाद लोकेशन हल्के से शेड्स के साथ दिखेगी।

    इस साल फरवरी में गूगल मैप्स में डार्क मोड एंड्रॉयड के लिए जारी हुआ था। इसके अलावा पिछले कुछ महीने में गूगल ने मैप्स के लिए इको फ्रेंडली रूट, लाइट नेविगेशन जैसे फीचर्स जारी किए हैं। लाइट नेविगेशन में साइकिल सवार को काफी मदद मिलती है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें