OnePlus Nord 2 में ब्लास्ट: कंपनी ने इलाज का खर्च और रिफंड देने का किया वादा

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 11 Nov 2021 04:10 PM IST
सार

OnePlus ने पीड़ित से संपर्क किया है और फोन को जांच के लिए पुणे के सर्विस सेंटर पर भेजा गया है। इसके अलावा कंपनी ने कहा है कि वह पीड़ित के संपर्क में है और इलाज का पूरा खर्च देगी। साथ ही फुल रिफंड भी देगी

विज्ञापन
OnePlus Nord 2 Blast News Company Reportedly Agrees to Refund and Pay For Medical Expenses
OnePlus Nord 2 - फोटो : twitter.com/suhitrulz

    विस्तार

    वनप्लस का बजट स्मार्टफोन OnePlus Nord 2 लॉन्चिंग के बाद से ही विवादों में है। महज तीन महीने में कई लोगों ने OnePlus Nord 2 में आग लगने और धमाका होने की शिकायत की है। कई मामलों में तो OnePlus ने यूजर की ही गलती का हवाला देकर पल्ला झाड़ लिया, लेकिन कई मामलों में विवाद बढ़ने पर कंपनी ने सेटलमेंट का वादा किया है। हाल ही में सुहित शर्मा नाम के एक यूजर ने दावा किया था कि OnePlus Nord 2 में धमाका होने के कारण उसकी जांघ जल गई है। इस मामले पर काफी विवाद होने के बाद अब कंपनी ने इलाज का खर्च और रिफंड देने का वादा किया है।

    सुहित ने OnePlus Nord 2 को दो महीने पहले ही अमेजन से खरीदा था। फोन में ब्लास्ट होने से पहले ना फोन गर्म हुआ था और ना ही कोई अन्य समस्या आई थी। पैंट की जेब में अचानक से ब्लास्ट हुआ जिससे सुहित की जांघ गंभीर रूप से जल गई। सुहित फिलहाल अस्पताल में भर्ती है जहां इलाज चल रहा है।

    विज्ञापन

    हादसे पर OnePlus ने क्या कहा?

    मायस्मार्टप्राइस की एक रिपोर्ट के मुताबिक OnePlus ने पीड़ित से संपर्क किया है और फोन को जांच के लिए पुणे के सर्विस सेंटर पर भेजा गया है। इसके अलावा कंपनी ने कहा है कि वह पीड़ित के संपर्क में है और इलाज का पूरा खर्च देगी। साथ ही फुल रिफंड भी देगी। इस मामले को लेकर कंपनी ने सार्वजनिक तौर पर कोई बयान जारी नहीं किया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    पहले भी हो चुके हैं इस तरह के हादसे

    यह पहला मौका नहीं है, जब किसी OnePlus Nord 2 में आग लगी हो। इससे पहले भी एक दो बार नहीं, बल्कि कई बार इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं और हर बार कंपनी एक ही बात कहती है।इससे पहले सितंबर में OnePlus Nord 2 5G को लेकर दिल्ली के एक वकील ने दावा किया था कि उनका फोन बम की तरह फटा था जिसके बाद उनके गाउन में आग लग गई थी। इस दावे पर वनप्लस ने वकील के खिलाफ ही नोटिस जारी किया था। वनप्लस ने दिल्ली के वकील गौरव गुलाटी को सीज एंड डिसीस्ट (cease and desist) लेटर भेजा था।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें