Google Pixel 6 and 6 Pro Bug: फोन की बैटरी खत्म होते ही फिंगरप्रिंट सेंसर हो जाता है बंद, इस बड़ी कंपनी के फोन में है दिक्कत

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 11 Nov 2021 04:25 PM IST
सार

गूगल ने विस्तार से नहीं बताया है कि बैटरी के खत्म होने के बाद फोन को चार्ज करने पर फिंगरप्रिंट कैसे काम नहीं करता है। अपने फोन के फिंगरप्रिंट को लेकर कई यूजर्स ने Reddit पर शिकायत की है।

Google Pixel 6 And Pixel 6 Pro Bug Fingerprint Scanner Breaks Once Battery Is Fully Discharged
Google Pixel 6, Pixel 6 Pro - फोटो : Google

    विस्तार

    जरा सोचिए कि आपके पास कोई ऐसा स्मार्टफोन है जिसकी बैटरी खत्म होते ही कुछ फीचर्स काम करने बंद कर दें। आप कहेंगे कि ऐसा होता तो नहीं है, लेकिन जब आपको पता चलेगा कि एक बहुत बड़ी कंपनी के स्मार्टफोन में ऐसा ही हो रहा है तो आप हैरान हो जाएंगे। ऐसी समस्या हाल ही में लॉन्च हुए गूगल Pixel 6 और Pixel 6 Pro स्मार्टफोन में आ रही है। कई यूजर्स ने दावा किया है कि पिक्सल 6 और पिक्सल 6 प्रो की बैटरी जैसे ही खत्म होती है, वैसे ही फिंगरप्रिंट सेंसर काम करना बंद कर देता है।

    गूगल का जवाब सुनकर गुस्सा आएगा

    इतनी बड़ी समस्या पर गूगल ने जो जवाब दे दिया है तो उसे सुनकर आपको हंसी और गुस्सा दोनों आएगा। गूगल ने कहा है कि हाई सिक्योरिटी फीचर के कारण ऐसा हो रहा है, हालांकि गूगल ने विस्तार से नहीं बताया है कि बैटरी के खत्म होने के बाद फोन को चार्ज करने पर फिंगरप्रिंट कैसे काम नहीं करता है। अपने फोन के फिंगरप्रिंट को लेकर कई यूजर्स ने Reddit पर शिकायत की है।

    कई यूजर्स ने यह भी कहा है कि सेटिंग मीनू में जाने और फोन को री-स्टार्ट करने पर भी फिंगरप्रिंट सेंसर काम नहीं करता है। फोन को री-बूट करने पर भी फिंगरप्रिंट काम नहीं करता है। री-बूटिंग के बाद फिंगरप्रिंट को फिर से रजिस्टर्ड करना पड़ रहा है। कई यूजर्स ने फोन को फैक्ट्री रीसेट करके इस समस्या का समाधान भी कर लिया है। ऐसे में यह नहीं कहा जा सकता कि पिक्सल 6 या पिक्सल 6 प्रो के हार्डवेयर में कोई दिक्कत है।

    इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस हैं फोन

    गूगल Pixel 6 और Pixel 6 Pro कंपनी के पहले ऐसे स्मार्टफोन हैं जिनके साथ इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। गूगल ने इस समस्या को अभी तक कोई बग नहीं माना है। कई यूजर्स के फोन की स्क्रीन पर ग्नीन लाइन्स भी दिखने लगी हैं। Pixel 6 Pro में स्क्रीन फ्लिकरिंग की भी दिक्कत थी जिसे पिछले महीने दूर किया गया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें