YouTube आज से करने जा रहा सबसे बड़ा बदलाव, करोड़ों यूजर्स होंगे प्रभावित

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 11 Nov 2021 12:42 PM IST
सार

YouTube इसकी टेस्टिंग लंबे समय से कर रहा था और इसे लाइव किया जा रहा है। कई बार क्लिकबेट के तौर पर भी डिस्लाइक का इस्तेमाल होता है।

विज्ञापन
YouTube is removing dislike count on all videos across its platform From today
youtube dislike - फोटो : amarujala

    विस्तार

    यूट्यूब आज यानी 11 नवंबर से अपने प्लेटफॉर्म पर सबसे बड़ा बदलाव करने जा रहा है। YouTube पर आज से आपको डिस्लाइक की संख्या नहीं दिखेगी। ऐसे में किसी वीडियो को डिस्लाइक करने का कोई मतलब नहीं रह जाएगा, हालांकि YouTube के इस फैसले का एक नुकसान यह भी है कि लोग किसी वीडियो पर अपनी अपनी नाराजगी भी व्यक्त नहीं कर पाएंगे। सीधे शब्दों में कहें तो वास्तविक फीडबैक अब नहीं मिल पाएगा।

    अपने इस फैसले पर यूट्यूब का कहना है कि इससे हैरेसमेंट में कमी आएगी, क्योंकि कई बार लोग पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर भी किसी वीडियो को डिस्लाइक करते हैं। थोक में किसी वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स को यूट्यूब डिस्लाइक अटैक (dislike attacks) अटैक कहता है।

    विज्ञापन

    यूट्यूब ने अपने एक बयान में कहा है कि डिस्लाइक की संख्या अब सार्वजनिक तौर पर नहीं दिखेगी, हालांकि यूजर्स डिस्लाइक के बटन पर क्लिक करके अभी भी किसी वीडियो को डिस्लाइक कर सकेंगे। कंपनी के इस फैसले के बाद भी क्रिएटर यूट्यूब स्टूडियो में डिस्लाइक की संख्या को देख सकेंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    YouTube इसकी टेस्टिंग लंबे समय से कर रहा था और इसे लाइव किया जा रहा है। कई बार क्लिकबेट के तौर पर भी डिस्लाइक का इस्तेमाल होता है। YouTube का कहना है कि छोटे क्रिएटर्स को डिस्लाइक काउंट सार्वजनिक होने से दिक्कत होती है। कई बार बड़े क्रिएटर्स इनके वीडियो को भारी संख्या में डिस्लाइक करते हैं यानी डिस्लाइक अटैक करते हैं।

    इससे पहले इंस्टाग्राम ने इसी तरह की समस्या से परेशान होकर लाइक काउंट को हाइ़ड किया था। इंस्टाग्राम का भी कहना था कि लोग डिस्लाइक के जरिए लोगों को निशाना बनाते हैं। कई बार बूलिंग से परेशान होकर लोगों की मानसिक परेशानी बढ़ जाती है। ऐसे में डिस्लाइक काउंट को हटा देना ही उचित है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें