Aadhaar Card Scams: आपके पास है आधार तो इन बातों को गांठ बांध लें, नहीं होंगे फ्रॉड के शिकार

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 29 Apr 2024 03:10 PM IST
सार

आधार कार्ड की मदद से कई तरह के फ्रॉड हो रहे हैं। किसी दूसरे के नाम पर सिम कार्ड जारी किए जा रहे हैं और फिर सिम के जरिए किसी को धमकी दी जा रही है या फिर उस सिम का इस्तेमाल गैरकानूनी काम में हो रहा है। आज की इस रिपोर्ट में हम आपको आधार कार्ड को सुरक्षित रखने के कुछ टिप्स देंगे। आइए जानते हैं...

Aadhaar Card Scams Here are some dos and donts to avoid Aadhaar card scams
Aadhaar Card Scams - फोटो : istock

    विस्तार

    देश में अधिकतर लोगों के पास आधार कार्ड है। आधार कार्ड आज एक ऐसा डॉक्यूमेंट है जिसका इस्तेमाल कॉलेज में एडमिशन से लेकर सिम कार्ड लेने, राशन लेने और अपनी पहचान साबित करने में हो रहा है। आधार कार्ड कई फायदे तो हैं लेकिन इसका बैंक से लिंक होना थोड़ा जोखिम भरा भी है। एक गलती से लोगों के अकाउंट खाली हो जा रहे हैं।

    आधार कार्ड की मदद से कई तरह के फ्रॉड हो रहे हैं। किसी दूसरे के नाम पर सिम कार्ड जारी किए जा रहे हैं और फिर सिम के जरिए किसी को धमकी दी जा रही है या फिर उस सिम का इस्तेमाल गैरकानूनी काम में हो रहा है। आज की इस रिपोर्ट में हम आपको आधार कार्ड को सुरक्षित रखने के कुछ टिप्स देंगे। आइए जानते हैं...

    • किसी दूसरे व्यक्ति के फोन या सिस्टम में आपका आधार कार्ड सेव है तो उसे वहां से तुरंत हटाएं।
    • अपने मौजूदा मोबाइल नंबर को आधार से जरूर लिंक करें।
    • अपने आधार कार्ड की बायोमैट्रिक को हमेशा लॉक रखें।
    • प्रत्येक कुछ दिनों पर आधार कार्ड की वेबसाइट यानी UIDAI पर जाकर अपने आधार का इस्तेमाल की हिस्ट्री चेक करते रहें।
    • होटल जैसी जगहों पर मास्क आधार कार्ड ही दें। मास्क आधार में आधार नंबर के सभी अंक नहीं दिखते हैं।
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें