X Down: एक बार फिर ठप पड़ा एलन मस्क का एक्स, पांच दिन में दो बार हुआ डाउन

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 29 Apr 2024 01:39 PM IST
सार

पूर्व में ट्विटर के नाम से लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के ठप होने की खबर है। सोशल मीडिया पर यूजर्स लगातार शिकायत कर रहे हैं। Downdetector ने भी X एक्स के आउटेज की पुष्टि की है। आउटेज की शुरुआत आज यानी 29 अप्रैल को दोपहर 12.47 से हुई है।

विज्ञापन
x down in India and other country here is the details know in hindi
X Down - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    पूर्व में ट्विटर के नाम से लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के ठप होने की खबर है। सोशल मीडिया पर यूजर्स लगातार शिकायत कर रहे हैं। Downdetector ने भी X एक्स के आउटेज की पुष्टि की है। आउटेज की शुरुआत आज यानी 29 अप्रैल को दोपहर 12.47 से हुई है।

    आज 51 फीसदी यूजर्स ने एप की शिकायत की है और 47 फीसदी वेब वर्जन पर समस्या हो रही है। लोगों की टाइमलाइन अपडेट नहीं हो रही है। यूजर्स को Something went wrong. Try reloading का मैसेज मिल रहा है।

    विज्ञापन

    बता दें कि इससे पहले 26 अप्रैल को भी एक्स ठप हुआ था उस दौरान 1,000 से अधिक यूजर्स ने शिकायत की। उस दौरान भी यूजर्स को इसी तरह की दिक्कत आ रही थी, हालांकि कुछ देर बाद सेवाएं बहाल हो गई थीं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें