iPhone में बग: लॉक हो गए कई यूजर्स के आईफोन, फेस आईडी नहीं कर रही काम, ऐसे खुलेगा फोन
एपल डिवाइस में आई इस समस्या के बारे में ना ही एपल कोई जानकारी है और ना ही किसी यूजर को कि ऐसा क्यों हो रहा है। आमतौर पर हैकिंग की स्थिति में भी फेसआईडी काम नहीं करती है। ऐसे में बेहतर यही होगा कि आप पासवर्ड की रीसेट कर लें। अपनी आईडी के साथ टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन को भी ऑन रखें।

विस्तार
कई लोगों के आईफोन अपने आप लॉक हो गए हैं। कई यूजर्स ने शिकायत की है कि उनकी फेस आईडी काम नहीं कर रही है जिसके बाद उन्हें मजबूरन पासवर्ड रीसेट करना पड़ रहा है या फिर पासकोड का इस्तेमाल करना पड़ रहा है। यूजर्स ने एक्स और Reddit के अलावा कई सोशल मीडिया साइट पर इसकी जानकारी दी है।
9to5Mac ने इस दिक्कत के बारे में सबसे पहले जानकारी दी थी। रिपोर्ट में कहा गया था कि एपल आईडी के कारण कई डिवाइस लॉक हो रही हैं। उसके बाद हजारों यूजर्स ने इसकी शिकायत की है, हालांकि एपल सिस्टम स्टेटस की वेबसाइट ने किसी तरह के आउटेज की पुष्टि नहीं की है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि सबसे ज्यादा उन्हीं यूजर्स को दिक्कत हुई है जिन्होंने अपनी एक आईडी को कई डिवाइस में लॉगिन किया है। ऐसे यूजर्स को डिवाइस को अनलॉक करने के लिए पासवर्ड रीसेट करने का मैसेज मिला है। जिन्होंने स्टोलेन डिवाइस प्रोटेक्शन फीचर ऑन किया है, उन्हें भी समस्या हुई है।
- कार्रवाई: एपल ने लिया बड़ा एक्शन, एप स्टोर से हटाया AI नग्न फोटो बनाने वाला APP
- WhatsApp: चैनल के लिए कंपनी ने जारी किए नए फीचर्स, यहां देखें सभी की डिटेल
- AI: अजीम प्रेमजी की कंपनी ने एआई पर लगाया बड़ा दांव, एआई स्टार्टअप में करेगी 10 अरब डॉलर का निवेश
- Youtube Scam: पार्ट टाइम जॉब वाला यह मैसेज आपको करा सकता है बड़ा नुकसान, एक गलती पड़ेगी बहुत महंगी