Google Play Store: गूगल ने यूजर्स को दी बड़ी सौगात, नए फीचर से आसान हो जाएगा ये काम

अमित कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीअमित कुमार
Mon, 29 Apr 2024 02:15 PM IST
सार

गूगल ने अपने यूजर्स को एक खास फीचर दिया है। गूगल प्ले स्टोर पर यूजर्स एक साथ दो एप्स डाउनलोड कर सकेंगे। इस फीचर से यूजर्स का काफी समय बचेगा।

विज्ञापन
google play store update allows android users to download two apps simultaneously
Google Play Store - फोटो : Freepik

    विस्तार

    लोकप्रिय टेक कंपनी गूगल नियमित समय पर अपने यूजर्स के लिए नई-नई सुविधाओं के साथ शानदार फीचर्स पेश करती रहती है। ऐसे में अगर आप एंड्रॉयड स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी है। दरअसल गूगल अपने यूजर्स को एआई पावर्ड कई फीचर्स दे रहा है। ऐसे में यूजर्स को जिस अपडेट का सबसे अधिक इंतजार था, वो अब खत्म हो गया है। जी हां, गूगल के नए अपडेट के तहत यूजर्स गूगल प्ले स्टोर से एकसाथ दो एप्स डाउनलोड कर सकेंगे।

    गूगल प्ले स्टोर पर अभी यूजर्स एक-एक करके एप्स को डाउनलोड कर सकते हैं। मगर नए अपडेट में यूजर्स को काफी बेहतर डाउनलोडिंग अनुभव मिलेगा। यूजर्स एकसाथ दो एप्स को डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही कई एप्स को अपडेट भी कर सकते हैं। गूगल के इस बड़े अपडेट से एंड्रॉयड यूजर्स को काफी राहत मिलेगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गूगल ने इस फीचर की टेस्टिंग पूरी कर ली है। साथ ही इस नए अपडेट को रोलआउट करना भी शुरू कर दिया है। वहीं, ये अपडेट पहले से ही कई डिवाइस में मिल रहा है, इसमें गूगल पिक्सल स्मार्टफोन शामिल है।

    विज्ञापन

    गूगल के इस फीचर की फिलहाल कुछ सीमाएं हैं, अभी यूजर्स सिर्फ एकसाथ दो एप्स को ही डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं, बाकी की डाउनलोडिंग तब तक साइड में रहेगी, जब तक डिवाइस में स्टोरेज नहीं होगी। गूगल के इस फीचर को लेकर बताया जा रहा है कि यूजर्स एकसाथ 5 एप्स डाउनलोड कर सकते हैं। हालांकि, भविष्य में इसे लागू किया जा सकता है। नए यूजर्स को अक्सर एक-एक करके अपने डिवाइस में एप डाउनलोड करने पड़ते हैं, मगर गूगल के मल्टी डाउनलोड फीचर की वजह से वह एकसाथ 2 एप को डाउनलोड कर पाएंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें